Uncategorized
कोई है खबर सुध लिवैया डेढ़ साल बाद भी काम नहीं हुआ

बयाना।लगभग डेढ़ साल हुए टेंडर हुए और वर्क ऑर्डर निकले लेकिन सड़क अभी तक नहीं बनी।पार्षद नरेश बारेठा ने बताया कि नगर पालिका ने प्रस्ताव बनाकर भेजा था।सीएमओ पोर्टल पर और एक सौ इक्यासी नम्बर पर भी शिकायत दर्ज कराई फिर भी कोई कार्रवाई अमल में नहीं आई।उन्होंने बताया कि नमन ज्वेलर्स से अग्रवाल धर्मशाला तक की रोड के टेंडर हुए और वर्क ऑर्डर निकले करीब डेढ़ साल हो गए।वर्क आर्डर 6.3.2025 को निकले थे।करीब डेढ़ साल होने के बाद भी सड़क अभी तक नहीं बनी है। सड़क पर गहरे गड्ढे हैं जिसमें पानी भर रहा है।बच्चे रोज चोटिल हो रहे हैं।इस रास्ते पर क्रय विक्रय कार्यालय भी है इसके अलावा तीन चार विद्यालय भी हैं।स्थानीय उप जिला कलक्टर को भी समस्या को लेकर पत्र द्वारा अवगत कराया है।पार्षद नरेश बारेठा ने समस्या के शीघ्र समाधान किए जाने की मांग की है।




