Uncategorized
“शुजालपुर एसडीओपी श्री देशमुख सम्मानित”
स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य के लिए SDOP निमेष देशमुख सम्मानित...!
भारत संवाद :-कालापीपल(बब्लू जायसवाल)स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए शुजालपुर एसडीओपी निमेष देशमुख को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया,समारोह के मंच पर पुलिस अधिकारी एवं अन्य अतिथियों की उपस्थिति में उन्हें सम्मान प्रदान किया गया,समारोह के दौरान सम्मानित श्रीदेशमुख को प्रशस्ति-पत्र सौंपते हुए अतिथियों ने उनके कार्य की सराहना की,इस अवसर पर एसडीएम अंकिता पटकर,नगर पालिका अध्यक्ष बबीता परमार एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं अधिकारी मौजूद रहे,स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान किए जाने से अन्य लोगों को भी समाजहित एवं अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिली,समारोह का वातावरण देश भक्ति से ओत-प्रोत रहा।



