E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

वन मंत्री केदार कश्यप का काफिला सड़क हादसे का शिकार

4 पुलिसकर्मी और ड्राइवर गंभीर, मचा हड़कंप* 

*कोंडागांव

छत्तीसगढ़

वन मंत्री केदार कश्यप का काफिला सड़क हादसे का शिकार, 4 पुलिसकर्मी और ड्राइवर गंभीर, मचा हड़कंप* 

 

 *संवाददाता संगीता सिंह राजनांदगांव* 

 

कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल के वन मंत्री केदार कश्यप का काफिला रविवार को सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसा सिटी कोतवाली कोण्डागांव क्षेत्र के घोड़ागांव के पास NH-30 पर हुआ।

 

जानकारी के अनुसार सामने से आ रही स्कॉर्पियो ने पहले मंत्री केदार कश्यप के वाहन को साइड से टक्कर मारी। इसके बाद स्कॉर्पियो काफिले में चल रही फॉलो वाहन से भी जा भिड़ी।

 

हादसे में फॉलो वाहन में सवार 4 पुलिसकर्मी और ड्राइवर के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने आई है। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल कोण्डागांव लाया गया है।

 

वन मंत्री केदार कश्यप जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ जिला अस्पताल में मौजूद हैं और घायलों के उपचार की जानकारी ले रहे हैं।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!