Uncategorized
श्रावण के अंतिम सोमवार पर गंगेश्वर महादेव एवं हनुमान मंदिर में आकर्षक सज्जा..!
"तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव अनुरोध किया कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर धर्म का लाभ लेवे"

✍️भारत संवाद ✍️
कालापीपल(बब्लू जायसवाल)तहसील कार्यालय कालापीपल परिसर स्थित गंगेश्वर महादेव एवं हनुमान मंदिर में श्रावण मास के अंतिम सोमवार के अवसर पर आकर्षक साज-सज्जा की गई,मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया,जिससे श्रद्धालुओं के बीच धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा,श्रावण मास के अंतिम सोमवार को भगवान शिव के दर्शन एवं पूजन के लिए श्रद्धालुओं की आस्था देखने को मिली,मंदिर में की गई आकर्षक सजावट ने श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया,इस दौरान धार्मिक वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ एवं हनुमानजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की,श्रावण मास के अंतिम सोमवार को लेकर मंदिर परिसर में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है वहीं श्रद्धालुओं ने मंदिर की सजावट और धार्मिक आयोजन को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की।


