Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
लोकल न्यूज़

श्री बुढ़वा महादेव मंदिर में नवयुवक मंगल दल की बैठक संपन्न

जन्माष्टमी को भव्य रूप से मनाने का लिया गया निर्णय, तैयारियों को लेकर बनी रणनीति

​संवाददाता-सत्येन्द्र गुप्ता(रानीगंज बाजार)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के आयोजन को लेकर रविवार को श्री बुढ़वा महादेव मंदिर, कोटवा के परिसर में नवयुवक मंगल दल की बैठक आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्र के बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भव्य एवं आकर्षक रूप से मनाया जाएगा।
​बैठक में आयोजन की तैयारियों, सजावट, सुरक्षा, प्रसाद वितरण एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर युवाओं ने अपने-अपने सुझाव दिए। समाजसेवी संतोष सिंह ने कहा कि बैठक की अध्यक्षता भोलेनाथ ही करेंगे और उनके आशीर्वाद व मार्गदर्शन में सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे।
​वहीं युवाओं ने कहा कि यह आयोजन वर्षों से चली आ रही परंपरा का हिस्सा है और नई पीढ़ी इसे आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है। छात्र नेता नितेश सिंह ने कहा कि क्षेत्रवासियों के सहयोग से हर वर्ष आयोजन सफल होता है और इसमें सभी वर्गों की सहभागिता रहती है।
​बैठक में राजवीर सिंह, नितेश सिंह, राकेश सिंह, अनिकेत,सुमित,आदित्य,शिवम, रवि,गब्बर,हरीश, सोनू,चंदन, सत्यम,विपुल, आदित्य, अंकित, राजेश, दुर्गेश, भोला, सुधीर, सीटू, डब्ल्यू, संतोष, गणेश, कुंदन,विशाल गिरी, मुकेश गुप्ता, ओम प्रकाश तिवारी, चूनू सोनी,अरविंद सिंह राणा, अखिलेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं युवा मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!