Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gif

केशकाल में लो-वोल्टेज से परेशान ग्रामीणों का आक्रोश, 12 मार्च को विद्युत मंडल कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी

केशकाल, जिला कोंडागांव।

केशकाल में लो-वोल्टेज से परेशान ग्रामीणों का आक्रोश, 12 मार्च को विद्युत मंडल कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी
केशकाल, जिला कोंडागांव।
केशकाल विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में लंबे समय से लो-वोल्टेज की समस्या से ग्रामीणों और किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों और किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में ग्रामीण केशकाल के रावण भाटा बोरगांव में एकत्रित होकर अपनी समस्याओं को लेकर विरोध जता रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
ग्रामीणों का कहना है कि कम वोल्टेज के कारण किसानों की फसलें खराब हो रही हैं, वहीं घरों में बिजली से चलने वाले उपकरण भी लगातार खराब हो रहे हैं। कई गांवों में स्थिति ऐसी है कि घरों में बिजली का होना और न होना लगभग बराबर हो गया है।
इससे पहले भी इसी समस्या को लेकर गरका क्षेत्र में चक्का जाम किया गया था। उस समय प्रशासन और विद्युत विभाग द्वारा आश्वासन देकर जाम खुलवाया गया था, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
ग्रामीणों ने इस संबंध में केशकाल के एसडीएम और विद्युत मंडल के अधिकारियों को आवेदन देकर समस्या से अवगत कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो 12 मार्च 2026 को केशकाल मंडल कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
ग्रामीणों का यह भी कहना है कि जमगांव प्लांट से बिजली आपूर्ति का कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि फसल का समय चल रहा है और बिजली की समस्या के कारण उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है।
वहीं इस समय स्कूलों में बच्चों की परीक्षाएं भी चल रही हैं, ऐसे में बिजली की समस्या से विद्यार्थियों को भी पढ़ाई में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द लो-वोल्टेज की समस्या का समाधान करने की मांग की है, अन्यथा बड़ी संख्या में ग्रामीण और किसान 12 मार्च को विद्युत मंडल कार्यालय का घेराव करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!