Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
यूपी

प्रदेश सरकार के संकल्प से सिद्धि सुरक्षा-सुशासन-समृद्धि के उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व विकास एवं सतत् समृद्धि के 09 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पं. दीनदयाल सभागार में विकास उत्सव सम्पन्न

उत्तर प्रदेश अब उत्सव प्रदेश, प्रगति प्रदेश एवं निवेश प्रदेश बन, युवाओ के लिए खोजे जा रहे रोजगार और विकास के नये आयाम- प्रभारी मंत्री

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

कार्यक्रम की थीम “नवनिर्माण के नौ वर्ष विकास की गति अपार-डबल इंजन की सरकार”

सूचना विभाग द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी एवं विभिन्न विभागों द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित लगाए गए स्टालों का मा. प्रभारी मंत्री, अन्य मा. जनप्रतिनिधिगण व अधिकारियों तथा जनसामान्य ने किया अवलोकन

प्रदेश सरकार की विगत 09 वर्षों की उपलब्धियां पर आधारित सूचना विभाग की विकास पुस्तिका का किया विमोचन

सूचना विभाग में पंजीकृत कलाकारों एवं स्कूली छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम

विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित किए गए टूल किट, स्वीकृति/प्रमाण पत्र

उत्तर प्रदेश सरकार के 09 वर्ष के कार्यकाल पर आधारित लघु फिल्म का किया गया प्रदर्शन

मा. प्रभारी मंत्री ने प्रेसवार्ता कर बताई प्रदेश सरकार की उपलब्धियां

बुन्देलखण्ड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) से मिलेगी विकास और औद्योगिक निवेश को नयी पहचान

झांसी। आज मा0 प्रभारी मंत्री जी महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश शासन श्रीमती बेबीरानी मौर्य जी के मुख्य आतिथ्य में प्रदेश सरकार के संकल्प से सिद्धि सुरक्षा-सुशासन-समृद्धि के उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व विकास एवं सतत् समृद्धि के 09 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पं0 दीनदयाल सभागार में विकास उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम “नवनिर्माण के नौ वर्ष विकास की गति अपार-डबल इंजन की सरकार” रही। इस अवसर पर मा0 सांसद झांसी-ललितपुर लोकसभा क्षेत्र श्री अनुराग शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पवन कुमार गौतम, मा0 सदर विधायक श्री रवि शर्मा, मा0 विधायक मऊरानीपुर डाॅ0 रश्मि आर्या, मा0 सदस्य विधान परिषद श्रीमती रमा निरंजन, मा0 सदस्य विधान परिषद श्री रामतीर्थ सिंघल, मा0 सदस्य विधान परिषद डाॅ0 बाबूलाल तिवारी तथा मा0 सभापति उ0प्र0 उपभोक्ता सहकारी संघ लिमिटेड लखनऊ श्री जमुना प्रसाद कुशवाहा की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मा0 प्रभारी मंत्री जी ने सरकार के नवनिर्माण के 09 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सूचना विभाग द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में अवलोकन किया तथा अन्य विभागांे द्वारा लगाये गये स्टालों का निरीक्षण एवं दिव्यांग लाभार्थियोें को ट्राईसाईकिल भी वितरित की तथा नौ वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित विकास पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। विकास उत्सव को सम्बोधित करते हुये मा0 प्रभारी मंत्री जी ने कहा कि आज प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह भव्य कार्यक्रम जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इन नौ वर्षों में प्रदेश सरकार ने सुशासन की एक प्रगतिपूर्ण यात्रा तय की है। सरकार ने कानून के राज, उत्सव, समाधान और आत्मविश्वास के रुप में उत्तर प्रदेश को एक नयी पहचान दिलायी हैं। वर्ष 2017 से वर्तमान सरकार के सत्ता में आने के पश्चात सरकार ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए अनेक प्रगतिशील कार्य किये हैं। मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में सरकार बनने के पश्चात अपराध पर नियंत्रण प्राप्त करने के लिए सर्वप्रथम जीरो टाॅलरेंस की नीति अपनायी गयी। वर्ष 2017 के पश्चात व्यापारी वर्ग भयमुक्त होकर अपने व्यापार में निरंतर प्रगतिशील है। पूरे देश से निवेश करने हेतु निवेशकों का ध्यान अब उत्तर प्रदेश की ओर आकर्षित हो रहा है तथा उत्तर प्रदेश लगातार उन्नति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश में मा0 मुख्यमंत्री जी ने नवीन आर्थिक काॅरीडोर विकसित किये हैं। प्रदेश में नौ वर्षों में एक्सप्रेस-वे का ऐसा नेटवर्क डिजाइन हुआ है जिसमें औद्योगिक क्लस्टर, तहसील क्षेत्र और शहरी क्षेत्र तीनों को समायोजित किया गया है, जिसमें उत्तर प्रदेश की प्रगति और उन्नति के द्वार खुले हैं।
मा0 मंत्री जी ने कहा कि बुन्देलखण्ड क्षेत्र को सन्तुलित और तेज विकास की गति देने के लिए सरकार द्वारा बुन्देलखण्ड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) का गठन किया गया है, जिससे इन्फ्रास्ट्रक्चर, विकास और औद्योगिक निवेश को आधार एवं नयी पहचान मिली है। सड़क मार्ग के निर्माण कार्य में गुणवत्तापरक और टिकाऊ कार्य कर सड़क मार्गों को जोड़कर उनके सुन्दरीकरण का कार्य किया गया है। सरकार द्वारा इन 09 वर्षों में तहसीलों एवं विकासखण्डों में विकास का कार्य भी किया गया है, जिसके तहत नेटवर्क तैयार करके प्रशासनिक क्षमता और दक्षता के अनुरुप कार्य किये जा रहे है। सेतु निर्माण में तेजी से कार्य करते हुये नदियों के जलस्रोतों को विकसित करने का कार्य किया गया है। स्थल मार्गों को भी इसी प्रकार से बढ़ावा देकर सीमित लागत में पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था को प्रोत्साहित किया गया। बड़े पैमाने पर बाईपास और फ्लाईओवर का निर्माण कर शहरी क्षेत्रों में ट्रैफिक की समस्याओं को कम किया गया है। कनेक्टिविटी के विस्तार से ग्रामीण, शहरी और औद्योगिक क्षेत्रों के बीच जो भी कार्य किये गये है उन सभी के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश अब उत्सव प्रदेश, प्रगति प्रदेश एवं निवेश प्रदेश बन चुका हैं तथा युवाओ के लिए रोजगार और विकास के नये-नये आयाम खोजे जा रहे हैं, जिससे वह प्रदेश की उपलब्धि और प्रगति में भागीदार बन सकें। उत्सव कार्यक्रम में मा0 सदर विधायक श्री रवि शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज हम सभी ने लघु फिल्म के माध्यम से सरकार द्वारा किये गये विकास कार्यो को देखा, हमे इस प्रगति को आमजन तक पहुंचाने में अपना सहयोग प्रदान करना चाहिए। उत्तर प्रदेश में विगत नौ वर्षो की यात्रा एवं सुशासन के युग में बेटियां पूर्णरुप से सुरक्षित एवं निर्भीक होकर किसी भी समय सुगमतापूर्वक आवागमन कर रही, यह हमारे लिए अत्यधिक हर्ष की बात है। उन्होंने कहा कि हम बुन्देलखण्ड के निवासी हैं, इस बुन्देलखण्ड की वास्तविक प्रगति का कार्य प्रदेश सरकार द्वारा किया गया है। माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में बुन्देलखण्ड औद्योगिक विकास प्राधिकारण (बीडा) के आकार लेने के पश्चात यहां के युवाओं को इसी शहर में रोजगार प्राप्त हो सकेगा। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सहित उपस्थित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की बालिकाओं द्वारा सरस्वती वन्दना एवं अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत भी प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री वरुण कुमार पाण्डेय द्वारा उपस्थित अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया। प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सभागार में विकास प्रगति पर आधारित लद्यु फिल्म भी प्रस्तुत की गयी। इसके पश्चात मुख्य अतिथि सहित उपस्थित अन्य अतिथियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महानुभावों एवं योजनाओं से लाभान्वित चिन्हित लाभार्थियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया, जिसमें टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान, मुख्यमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, कृषक लाभार्थी, निवेशक, खिलाड़ी, शिक्षक एवं दिव्यांगजन सम्मिलित रहे। उत्सव कार्यक्रम में श्रीमंत राधा प्रजापति बुन्देली लोक नृत्य ग्रुप एवं श्रीमंत गुरु सुमन संकीर्तन मण्डल, सन्तराम एण्ड पार्टी के कलाकारों द्वारा बुन्देलखण्ड की संस्कृति, सभ्यता एवं वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के शौर्य एवं बलिदान पर आधारित सुन्दर लोकगीत एवं राई नृत्य की प्रस्तुतियां प्रदान की गयी। उत्सव कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षाविद् एवं वरिष्ठ समाज सेविका डाॅ0 नीति शास्त्री द्वारा किया गया। उत्सव कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वरुण कुमार पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी सदर पीयूष कुमार पाण्डेय, परियोजना निदेशक डीआरडीए राजेश कुमार, उपायुक्त उद्योग मनीष चौधरी, जिला विद्यालय निरीक्षक रति वर्मा, उप निदेशक राजकीय संग्रहालय डाॅ0 मनोज कुमार गौतम, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुरेन्द्र कुमार पटेल, सहायक निदेशक सूचना सुरजीत सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी के0पी0 सिंह, क्षेत्रीय खेल अधिकारी कर्मवीर सिंह, जिला क्षय रोग अधिकारी डाॅ0 यू0एन0 सिंह, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश राजपूत, अपर जिला सूचना अधिकारी सुरेन्द्र पाल सिंह सहित जिला सूचना कार्यालय के कार्मिक एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी एवं आमजन उपस्थित रहे।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!