E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशमध्य प्रदेशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

*महासमुंद। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम

ऑपरेशन निश्चय’ के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।*

*महासमुंद। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।*

 *संवाददाता संगीता सिंह राजनांदगांव*

अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पर सघन वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक स्विफ्ट डिजायर कार से 12.260 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन शातिर तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सटीक सूचना पर अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पर नाकेबंदी कर वाहनों की बारीकी से तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान ओडिशा की तरफ से आ रही संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार को रोककर जांच की गई, जिसमें छिपाकर रखा गया 12.260 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया। आरोपियों के कब्जे से गांजे के अलावा तस्करी में प्रयुक्त डिजायर कार और 4 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

राजनंदगांव में खपाने की थी तैयारी

प्राथमिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि तस्कर ओडिशा से गांजे की यह खेप लाकर राजनंदगांव जिले में खपाने की फिराक में थे। हालांकि, महासमुंद पुलिस की सतर्कता से तस्करों के इस नेटवर्क के मंसूबों पर पानी फिर गया।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ ‘नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस’ (NDPS) एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस अब जब्त मोबाइल फोन के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) खंगाल रही है, ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े मुख्य सप्लायर और राजनंदगांव के खरीदारों के बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंकेज का पर्दाफाश किया जा सके।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!