Uncategorized

कांटाफोड़ में माहेश्वरी समाज की नई कमान तय, होलानी अध्यक्ष- बियानी सचिव निर्विरोध 2026-29 सत्र के लिए कार्यकारिणी घोषित, दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत

कांटाफोड़ – अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के निर्देशानुसार स्थानीय इकाइयों के गठन के तहत गुरुवार को कांटाफोड़ में माहेश्वरी समाज के चुनाव निर्विरोध संपन्न हो गए। सर्वसम्मति से हुए इस निर्वाचन के बाद वर्ष 2026-29 सत्र के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर भगवान महेश के चित्र पर माल्यार्पण के साथ की गई, जिसके बाद चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई।
घोषित कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश होलानी एवं सचिव पद पर दीपक बियानी को निर्विरोध चुना गया। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में ब्रजमोहन सिंगी एवं द्वारकादास सिंगी को जिम्मेदारी सौंपी गई।
नई टीम में सहमंत्री पद पर नितिन सिंगी, कोषाध्यक्ष के रूप में कन्हैयालाल पसारी, संगठन मंत्री के रूप में श्रीराम नागौरी तथा प्रचार मंत्री के रूप में शलभ गौरानी को नियुक्त किया गया।
संरक्षक मंडल में शैलेष होलानी, गिरधरगोपाल बियानी एवं कैलाशचंद्र सिंगी को शामिल किया गया है। वहीं जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राजेश होलानी, पुरुषोत्तम बियानी, सुरेश सिंगी, अजय सिंगी, प्रमोद गट्टानी एवं कैलाशचंद्र सिंगी को स्थान दिया गया है।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान पर्यवेक्षक के रूप में अमित मालू (लोहारदा) एवं द्वारका सारडा (लोहारदा) उपस्थित रहे, जबकि चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी दिनेश सिंगी ने निभाई।
निर्विरोध चुनाव के बाद समाजजनों में उत्साह का माहौल रहा। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत कर शुभकामनाएं दी गईं। पदाधिकारियों ने समाज के संगठन को मजबूत करने एवं सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों को गति देने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर विनय सिंगी, मनोज होलानी सुशील पंसारी, रंगेश बियानी, सोनू होलानी, जीतू सिंगी, रौनक तोतला, सुमित नागौरी,राम सिंगी ,हिमांशु होलानी, शरद नागौरी, दिनेश बियानी एवं  सहित समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि स्थानीय स्तर पर गठित इस इकाई के आधार पर ही आगामी दिनों में जिला एवं प्रादेशिक माहेश्वरी महासभा के चुनाव आयोजित किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!