Uncategorized
श्री मद्भागवत कथा आज से भव्य कलश यात्रा निकली
बयाना।श्री श्री १००८ श्री ताल वाले हनुमान मंदिर सिकंदरा बयाना में श्री मद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा के साथ किया गया।कथा व्यास वैष्णव रत्न योगेंद्र कृष्ण वृन्दावन बाले होंगे।कथा परीक्षित भर्तृहरि कालोनी निवासी विजय कुमार पवन कुमार होंगे।कथा का समय दोपहर एक बजे से रहेगा।हवन एवं पूर्णाहुति 26 जून को होगी।इसी दिन प्रसादी वितरण किया जाएगा।श्रद्धालुजनों को कथा स्थल जाने के लिए मित्तल पेट्रोल पंप बयाना से बसें लगाई गई हैं।


