चित्रकूट धाम में 9 और 10 मई 2026 को ही होगा सामाजिक परिचय एवं सामूहिक विवाह समारोह
चित्रकूट। श्री कान्यकुब्ज वैश्य समाज एवं संपूर्ण भोजवाल हलवाई समाज के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। पूर्व घोषित ‘सामाजिक परिचय एवं सामूहिक विवाह समारोह’ को अब पूर्व निर्धारित तिथियों 09 और 10 मई 2026 को ही चित्रकूट धाम में संपन्न कराया जाएगा।
पूर्व मंत्री एवं आयोजक श्री रामबाबू गुप्ता ने समाज के वरिष्ठजनों और प्रमुख नेताओं के आग्रह पर यह निर्णय लिया है |

## कार्यक्रम की मुख्य बातें
आयोजन की तिथियां: 09 और 10 मई 2026 (शनिवार और रविवार)
आयोजक: श्री रामबाबू गुप्ता (पूर्व मंत्री, श्री अखिल भारतीय कान्यकुब्ज वैश्य महासभा, कर्वी चित्रकूट)
स्थान: चित्रकूट धाम (कार्यक्रम स्थल की विस्तृत जानकारी शीघ्र घोषित की जाएगी)
## पृष्ठभूमि और निर्णय
आयोजक रामबाबू गुप्ता ने बताया कि पिछले दो महीने पहले 9-10 मई को इस बृहद आयोजन की घोषणा की गई थी। बाद में, निजी एवं व्यापारिक व्यस्तताओं के कारण उन्होंने इस कार्यक्रम को दिसंबर तक बढ़ाने का विचार किया था।
हालांकि, जब उन्होंने इस संदर्भ में समाज के प्रमुख लोगों और समाजसेवी कार्यकर्ताओं से परामर्श किया, तो सभी ने एकमत होकर पूर्व निर्धारित तिथि पर ही कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव दिया। शुभचिंतकों ने बताया कि कार्यक्रम स्थगित होने से उन लोगों के मन को ठेस पहुंच सकती है, जिन्होंने आयोजन में शामिल होने के लिए पहले से ही यात्रा और रेलवे टिकट की बुकिंग कर ली है।
## प्रमुख सामाजिक नेताओं का मार्गदर्शन
कार्यक्रम को पूर्व निर्धारित तिथि पर कराने के लिए समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने पहल की। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:
श्री सौरभ सकरार (सम्मानित नेता, कान्यकुब्ज भोजवाल समाज, झांसी)
श्री मानिक चन्द्र वर्मा भोजवाल (देवतालाब, रीवां)
श्री दीपक गुप्ता (पूर्व शिक्षा मंत्री, सतना)
बाबू श्री जय नारायण गुप्ता भारती जी (वरिष्ठ सामाजिक नेता)
इन सभी के सुझावों पर गंभीरता से विचार करते हुए, श्री रामबाबू गुप्ता ने प्रथम पूज्य श्री गणेश जी और भगवान श्री कामतानाथ जी का स्मरण कर कार्यक्रम को 9 और 10 मई 2026 को ही कराने की अंतिम घोषणा की है।
“ईश्वर हम सबका कल्याण करें। कार्यक्रम में समाज के सभी भाई-बहिनों, आदरणीय वरिष्ठ जनों, सामाजिक नेताओं और कार्यकर्ताओं को पूरे आदर और सम्मान के साथ आमंत्रित करता हूँ।” — रामबाबू गुप्ता, आयोजक
समाज के सभी वर्गों से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है। कार्यक्रम से जुड़ी अन्य जानकारियां, जैसे स्थान और रूप-रेखा, बहुत जल्द सार्वजनिक कर दी जाएंगी।




