Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्य

नकली शराब का बड़ा खेल उजागर: पानी मिलाकर हो रही थी बॉटलिंग-रिफिलिंग,

शराब भट्ठी के सेल्समेन समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

क्राइम रिपोर्टर_संगीता सिंह राजनांदगांव*

नकली शराब का बड़ा खेल उजागर: पानी मिलाकर हो रही थी बॉटलिंग-रिफिलिंग, शराब भट्ठी के सेल्समेन समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ केसीजी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना खैरागढ़ पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से शराब की बॉटलिंग और रिफिलिंग कर मिलावटी शराब बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने शराब भट्ठी से जुड़े कर्मचारियों सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 34 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब, बड़ी मात्रा में खाली बोतलें, ढक्कन, लेबल, होलोग्राम और अन्य सामग्री जब्त की गई है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि खैरागढ़ में राजपूत ढाबा के पास स्थित एक किराए के मकान में कुछ लोग अवैध रूप से शराब में मिलावट कर उसकी बॉटलिंग एवं रिफिलिंग कर बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना खैरागढ़ एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई। रेड कार्रवाई के दौरान आरोपी भागवत वर्मा और त्रिलोक यादव को मौके पर ही शराब की बॉटलिंग और रिफिलिंग करते रंगे हाथों पकड़ा गया।

: कार्रवाई के आधार पर थाना खैरागढ़ में अपराध क्रमांक 194/2026 के तहत धारा 34(1)क, 34(2), 36, 49(ख)(ग), 59क(1)(2) आबकारी एक्ट तथा धारा 61(2), 318(4), 336(2), 336(3), 340(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में इस अवैध कारोबार में अन्य दो लोगों की संलिप्तता भी सामने आई, जिसके बाद कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में भागवत वर्मा, पिता जगराम वर्मा, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम सनडोगरी, थाना गातापार, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, वर्तमान में सेल्समेन, खैरागढ़ शराब भट्ठी।

 

त्रिलोक यादव, पिता पहरूराम यादव, उम्र 29 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 03, गैरेजपारा कुसुमकसा, थाना दल्ली राजहरा, जिला बालोद, वर्तमान में सेल्समेन, खैरागढ़ शराब भट्ठी।

 

शक्ति नारायण सिंह, पिता स्वर्गीय भीषम सिंह, उम्र 43 वर्ष, निवासी रेस्ट हाउस रोड, वार्ड नंबर 15, दंतेवाड़ा, थाना दंतेवाड़ा, जिला दंतेवाड़ा, वर्तमान पता अमन झा का मकान, सिविल लाइन, खम्हरिया रोड, खैरागढ़।

 

तिपेश कुमार सोनी, पिता गिरधारी लाल सोनी, उम्र 31 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 02, डौण्डी, थाना डौण्डी, जिला बालोद, वर्तमान में सुपरवाइजर, जालबांधा शराब भट्ठी।

 

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे शराब में पानी मिलाकर उसकी अवैध बॉटलिंग एवं रिफिलिंग कर बाजार में बिक्री करते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 130 नग गोवा स्पेशल व्हिस्की की 180-180 एमएल की सीलबंद बोतलें, 10.5 लीटर संदिग्ध तरल पदार्थ, कुल 34 लीटर अवैध शराब जिसकी कीमत लगभग 22 हजार 320 रुपये बताई गई है, जब्त की है।

 

इसके अलावा 203 नग ढक्कन, 720 नग लेबल स्टीकर, 3 पत्ता होलोग्राम, 67 खाली शराब बोतलें, एक जेरिकेन, एक चाड़ी, 12 ब्लू स्टिक, दो खाली वाटर केन सहित बड़ी मात्रा में बॉटलिंग में उपयोग होने वाली सामग्री भी बरामद की गई है।

 

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई शुरू कर दी है, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जाएगा। केसीजी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

शेखर ठाकुर

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ स्टेट हेड के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!