यूपी

एसएसपी झांसी ने किया आरटीसी बैरक का निरीक्षण,चयनित अभ्यर्थियों की सुविधाओं का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

झांसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी विकास कुमार ने आज 18 सितंबर को आरटीसी बैरक का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उ0नि0 (गोपनीय), सहायक उ0नि0 (लिपिक) एवं सहायक उ0नि0 (लेखा) के पदों पर नियुक्ति पत्र प्राप्त करने हेतु ठहरे चयनित अभ्यर्थियों के रहने,रुकने तथा भोजन की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों को बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर प्रीति सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक लाइन अरीबा नोमान,क्षेत्राधिकारी सदर/सहायक पुलिस अधीक्षक सिमरन सिंह,क्षेत्राधिकारी महिला अपराध आसमा वकार सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!