E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्य

CBI ने भिलाई में मारी रेड,

पीएससी घोटाले में कार्रवाई !!

CBI ने भिलाई में मारी रेड, पीएससी घोटाले में कार्रवाई !!

 

शेखर ठाकुर (छत्तीसगढ़)

रायपुर। पीएससी घोटाले में सीबीआई ने बुधवार को पूर्व सचिव जेके धुव्र के यहां दबिश दी है। ध्रुव के भिलाई सेक्टर-10 में भी सीबीआई की कार्रवाई चल रही है। प्रकरण में ज्यादातर आरोपियों की जमानत हो चुकी है। मगर मुख्य आरोपी टामन सिंह सोनवानी अभी जेल में हैं। सीबीआई वर्ष 2020 से 2022 के बीच आयोजित भर्ती परीक्षाओं में चयन प्रक्रिया को प्रभावित कर कुछ अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया। सीबीआई का आरोप है कि तत्कालीन सचिव जीवन किशोर ध्रुव ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अपने पुत्र सुमित ध्रुव सहित आयोग से जुड़े कुछ अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों के रिश्तेदारों को लाभ पहुंचाने में भूमिका निभाई।

मामले की जांच छत्तीसगढ़ सरकार के अनुरोध पर सीबीआई को सौंपी गई थी। जांच के दौरान एजेंसी ने ध्रुव समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया और बाद में अदालत में पूरक आरोपपत्र भी प्रस्तुत किया। आरोपपत्र में भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं, मिलीभगत और चयन प्रक्रिया में हस्तक्षेप के आरोपों का उल्लेख किया गया है। उल्लेखनीय है पीएससी भर्ती घोटाला प्रदेश के चर्चित मामलों में शामिल है, जिसमें कई चयनित अधिकारियों, उनके परिजनों तथा आयोग के तत्कालीन पदाधिकारियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!