इंडियन नेवी में चयन पर साहू समाज ने किया बेटी का भव्य स्वागत
बेल्थरा रोड की प्रियंका गुप्ता ने बढ़ाया परिवार और समाज का मान
बलिया। बेल्थरा रोड तहसील क्षेत्र के मिश्रौली मार्ग के निवासी अरविंद गुप्ता के घर पर उस वक्त हर्षोल्लास का माहौल बन गया जब उनकी पुत्री प्रियंका गुप्ता के इंडियन नेवी में चयन के बाद उनकी घर वापसी हुई, प्रियंका गुप्ता ने भारतीय नौसेना (इंडियन नेवी – अग्निवीर) में चयनित होकर पूरे क्षेत्र और समाज का नाम रोशन किया, उनकी की इस बेहतरीन सफलता से पूरे साहू समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है।
तैलिक साहू सेवा समिति ने किया सम्मान व उत्साहवर्धन

प्रियंका गुप्ता के भारतीय नौसेना में चयन की शानदार उपलब्धि पर तैलिक साहू सेवा समिति के पदाधिकारियों और समाज के गणमान्य लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई दी। इस दौरान समिति द्वारा देश की सेवा में कदम बढ़ाने जा रही बेटी प्रियंका को पुष्प गुच्छ (बुके) और अंगवस्त्रम भेंट कर भव्य रूप से सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस गौरवपूर्ण और हर्षोल्लास के अवसर पर समाज के मार्गदर्शक व अगुआ उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से राजीव गुप्ता, (अध्यक्ष) डॉक्टर संतोष कुमार गुप्ता, दीपक गुप्ता (महामंत्री), विनय गुप्ता (कोषाध्यक्ष), ज्ञानचंद गुप्ता, कृष्णकांत गुप्ता, धनेश गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, अजय गुप्ता समेत समाज के कई अन्य गणमान्य नागरिक शामिल रहे।

सभी ने एक सुर में कहा कि प्रियंका की यह सफलता समाज की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

