E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

शिव वर्मा ने मदनवाड़ा के शहीदों को किया नमन*

एसपी विनोद कुमार चौबे सहित 29 जवानों को बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि

*शिव वर्मा ने मदनवाड़ा के शहीदों को किया नमन*

 

*➡️ एसपी विनोद कुमार चौबे सहित 29 जवानों को बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि*

 

*राजनांदगांव।*

 

मदनवाड़ा नक्सली हमले की बरसी पर नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद शिव वर्मा ने शनिवार को पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (पीटीएस) पहुंचकर शहीद पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार चौबे सहित 29 जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों का बलिदान देश कभी नहीं भूल सकता। उनका शौर्य और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

श्री वर्मा ने कहा कि 12 जुलाई 2009 का दिन राजनांदगांव ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के इतिहास में एक अत्यंत दुखद और पीड़ादायक दिन के रूप में दर्ज है। उस दिन मदनवाड़ा क्षेत्र में नक्सलियों ने कायराना हमला कर पुलिस बल को निशाना बनाया था। घटना की शुरुआत मदनवाड़ा पुलिस कैंप के दो जवानों की शौच के दौरान नक्सलियों द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने से हुई थी। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही तत्कालीन पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार चौबे बिना किसी विलंब के स्वयं पुलिस बल के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए। रास्ते में मानपुर के समीप कोरकोह्री गांव के जंगल में पहले से घात लगाए बैठे नक्सलियों ने पुलिस दल पर सुनियोजित और घातक हमला कर दिया। इस भीषण हमले में एसपी विनोद कुमार चौबे सहित पुलिस विभाग और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के कुल 29 जवान वीरगति को प्राप्त हुए। श्री वर्मा ने कहा कि कई घंटों तक चले इस मुठभेड़ ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया था। राजनांदगांव ने उस दिन अपने बहादुर पुलिस अधीक्षक और जांबाज जवानों को खो दिया लेकिन उनका अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति आज भी हर नागरिक के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।उन्होंने कहा कि शहीदों का सर्वोच्च बलिदान देश की सुरक्षा, शांति और अखंडता के प्रति उनकी अटूट निष्ठा का प्रतीक है। ऐसे वीर सपूतों का सम्मान करना और उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। इस अवसर पर शिव वर्मा ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर सभी अमर शहीदों को नमन किया तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि देश और समाज इन वीर जवानों के त्याग को सदैव सम्मान के साथ याद रखेगा और उनकी शहादत राष्ट्रभक्ति की अमिट मिसाल बनी रहेगी।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!