Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
Uncategorized

पीएम स्वनिधि 2.0 में सतवास की शानदार उपलब्धि, सीएमओ सतीश घावरी को मिला प्रशस्ति-पत्र

कांटाफोड़ – सतवास नगर परिषद ने एक बार फिर उत्कृष्ट कार्यशैली का परिचय देते हुए नगरीय प्रशासन के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (PM SVANidhi 2.0) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में उल्लेखनीय योगदान के लिए नगर परिषद सतवास के मुख्य नगर पालिका अधिकारी  सतीश घावरी को संभागीय संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास, उज्जैन संभाग द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
वर्ष 2025-26 के दौरान पीएम स्वनिधि 2.0 योजना के अंतर्गत नगर परिषद सतवास द्वारा किए गए कार्यों को संभाग स्तर पर सराहा गया। जारी प्रशस्ति-पत्र में उल्लेख किया गया है कि नगर परिषद ने योजना के सफल संचालन, पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने तथा शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को आर्थिक संबल प्रदान करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में नगर परिषद सतवास द्वारा किए गए प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। इसी उत्कृष्ट कार्य के लिए सीएमओ सतीश घावरी को यह सम्मान प्राप्त हुआ।
संभागीय संयुक्त संचालक ने अपने संदेश में  घावरी के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा बेहतर प्रशासनिक कार्यों के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
इस सम्मान से नगर परिषद सतवास के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में उत्साह का वातावरण है। वहीं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने भी इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए सीएमओ सतीश घावरी और नगर परिषद की टीम को बधाई दी है। नगर परिषद सतवास की यह उपलब्धि शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर पर सफलतापूर्वक लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!