Uncategorized

श्री कल्याण फाउंडेशन की सर्वत्र हुई प्रशंसा

गरीब कन्या के विवाह में दिया ₹1.11 लाख का उपयोगी सामान

बयाना। सामाजिक सरोकारों से जुड़ी संस्था श्री कल्याण फाउंडेशन ने मानव सेवा और सामाजिक दायित्व का परिचय देते हुए एक जरूरतमंद परिवार की बेटी के विवाह में करीब 1 लाख 11 हजार रुपए मूल्य की गृहस्थी एवं विवाह उपयोगी सामग्री भेंट की। संस्था के इस सहयोग से परिवार को बड़ी राहत मिली और विवाह की तैयारियों में मदद मिली।

फाउंडेशन के अध्यक्ष विनय अग्रवाल के मार्गदर्शन मे संस्था पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में निशा कुमारी पुत्री स्व. अमरसिंह, निवासी सादपुरा को विवाह उपयोगी सामग्री प्रदान की गई। संस्था की ओर से फ्रिज, कूलर, गैस चूल्हा, सिलेंडर, बर्तन, बिस्तर सहित अन्य आवश्यक घरेलू सामान भेंट किया गया।

संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि निशा के पिता का पहले ही निधन हो चुका है, जबकि उसकी मां दोनों पैरों से दिव्यांग हैं। परिवार आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों से जूझ रहा था। ऐसे में संस्था ने परिवार की स्थिति को देखते हुए विवाह में सहयोग का निर्णय लिया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना संस्था का संकल्प है। उन्होंने कहा कि हर बेटी का सम्मान और उसका उज्ज्वल भविष्य समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा समाज के सहयोग से ही ऐसे सेवा कार्य संभव हो पाते हैं।

संस्था सदस्यों ने कहा कि श्री कल्याण फाउंडेशन भविष्य में भी जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। साथ ही समाज के लोगों से भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में पत्रकार डॉ कुमार शास्त्री,सौरभ अग्रवाल,देवीसिंह प्रजापत,संस्था सचिव रमन धाकड़, कोषाध्यक्ष किशन गुप्ता, त्रिलोक उपाध्याय, केशव देव गुप्ता, लक्ष्मण धाकड़, कृष्ण मुरारी, दिनेश मित्तल, गोवर्धन शर्मा, प्रेम गुर्जर, हृदय सुमन उपाध्याय, पम्मी बागरेन, मनीषा अग्रवाल, उर्मिला धाकड़, सुषमा उपाध्याय, हेमंत दीक्षित, केशव सोलंकी तथा पुरवाई खेड़ा सरपंच उमलेश सोलंकी सहित बड़ी संख्या में संस्था के पदाधिकारी, सदस्य एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।संस्था के कार्य की सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!