Uncategorized

सार्वजनिक गणेश उत्सव की स्थापना नहीं होने से नागरिकों में दिखा गुस्सा…!

नगर में डीजे पर पहरा बैंड-बाजे,ढोल-नगाड़ों के बीच निकलीं विसजर्न के लिए गणेश प्रतिमाएं...!

✒️✍️भारत संवाद ✍️✒️

सार्वजनिक गणेश उत्सव की स्थापना नहीं होने से नागरिकों में दिखा गुस्सा…

नगर में डीजे पर पहरा बैंड-बाजे,ढोल-नगाड़ों के बीच निकलीं विसजर्न के लिए गणेश प्रतिमाएं…

कालापीपल(बब्लू जायसवाल)जहां पूरे देश में गणेश विसर्जन बड़े ही धूम-धाम व हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा था,वही कालापीपल नगर में गणेश उत्सव की स्थापना नहीं करने दे वाले दुष्ट लोगों की चर्चा हर नागरिक के जुबान पर थी,गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे पर प्रशासन की सख्ती साफ दिखाई दी, शासन के नियमों के तहत डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध रहा और नगर में कहीं भी इसकी धुन सुनाई नहीं दी,गणेश प्रतिमा स्थापना समितियों और श्रद्धालुओं ने बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी एवं ढोल नगाड़ा पर नाचते हुए श्रद्धालु गणेश प्रतिमाओं को विसर्जन स्थल ले गए,विसर्जन स्थल पर पुलिस और प्रशासनिक अमला तैनात रहा,नगर युवा टोली रंग-गुलाल उड़ाते हुए नाचते-गाते प्रतिमा लेकर विसर्जन स्थल पहुंचे,नगर की विभिन्न झांकी समितियां धीरे-धीरे प्रतिमाएं लेकर रवाना हुई,श्रद्धालुओं ने पानखेड़ी तालाब सहित विभिन्न स्थानों पर प्रतिमाओं का विसर्जन किया,नगर परिषद पानखेड़ी घरों में स्थापित गणेश प्रतिमाएं भी एकत्र कीं, तालाब पर पूरे समय पुलिस और प्रशासनिक अमला तैनात रहा।

 

“श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा रखा था”

बबलू जायसवाल

बबलू जायसवाल विगत 15 वर्षों से कालापीपल क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं। उन्होंने हमेशा निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का कार्य किया है। क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी खबर को जनता तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रही है। सामाजिक सरोकारों, जनसमस्याओं और स्थानीय विकास से जुड़े विषयों पर उनकी पैनी नजर रहती है। अपनी ईमानदार कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण के कारण उन्होंने क्षेत्र में एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!