Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

स्कूल में नशे का कहर,

चॉकलेट बताकर प्रतिबंधित दवा खिलाने से 8 बच्चे बीमार* 

*संवाददाता संगीता सिंह राजनांदगांव* 

 

*स्कूल में नशे का कहर, चॉकलेट बताकर प्रतिबंधित दवा खिलाने से 8 बच्चे बीमार* 

 

 

रायगढ़। शिक्षा मंत्री के गृह जिले दुर्ग में अब स्कूली बच्चे भी नशे की चपेट में आते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला दुर्ग के पंचशील नगर स्थित शासकीय चंद्रशेखर आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का है, जहां कथित तौर पर नशीली दवा खाने से 8 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। इनमें से कुछ बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि कुछ इलाज के बाद घर लौट चुके हैं। एक बच्चे नैतिक रामटेके को आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

 

आपको बता दे की स्कूल में पढ़ने वाले 10वीं कक्षा के एक छात्र ने अपने साथ पढ़ने वाले बच्चों को चॉकलेट बताकर प्रतिबंधित दवा खिला दी। इसके बाद एक-एक कर बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। बच्चों को चक्कर आने, बेहोश होने और शरीर में अकड़न जैसी शिकायतें होने लगीं। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया।

 

 

दवा खाने वाले बच्चों में तनेश्वर यादव, हर्ष सिन्हा, भूपेंद्र साहू, विवेक कुम्भकार, नैतिक रामटेके, तुषार ढिमर, लकेश ढिमर और फनिश निषाद शामिल हैं। परिजनों ने बताया कि बच्चों को अचानक चक्कर आने और बेहोशी की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल चार बच्चों का अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि चार बच्चों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

 

स्थानीय नागरिकों, वाहन चालकों एवं राहगीरों ने इस कार्यवाही की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान नियमित रूप से जारी रहने चाहिए ताकि सड़कें अतिक्रमण मुक्त रहें और आवागमन सुरक्षित एवं सुविधाजनक बना रहे। ट्रैफिक डीसीपी डॉक्टर अर्चना झा ने सभी व्यापारियों एवं नागरिकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक मार्ग, फुटपाथ एवं सड़क पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। भविष्य में भी यातायात पुलिस एवं नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से ऐसे अभियान निरंतर जारी रखे जाएंगे, ताकि शहर में सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!