E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल की बस पलटी,

17-18 बच्चे थे सवार, कई घायल* 

*छत्तीसगढ़ दुर्घटना बेमेतरा

: ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल की बस पलटी, 17-18 बच्चे थे सवार, कई घायल* 

 *संवाददाता संगीता सिंह राजनांदगांव* 

 

बेमेतरा। जिले में ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल की बस हादसे का शिकार हो गई। सिंघपुर से झाल जाने वाले मार्ग पर खड़सरा और झाल के बीच स्कूल बस पलट गई। हादसे के वक्त बस में करीब 17 से 18 बच्चे सवार थे। हादसे में कई बच्चों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायल बच्चों को बेमेतरा के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहाँ बच्चों की इलाज जारी है। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

 

घटना के बाद खेत मे काम कर रहे ग्रामीण “हमने बस को पलटा हुआ देखा तो उसमें बच्चे फंसे हुए थे। इसके बाद हम तत्काल मौके पर पहुंचे और ड्राइवर-कंडक्टर समेत अन्य लोगों की मदद से बच्चों को बस से बाहर निकाला।”

फिलहाल घायल बच्चों का इलाज जारी है। हादसे के बाद स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था और बच्चों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच के बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!