Uncategorized

दो शातिर बदमाशों ने की ठगी

नदवई।नदबई कस्बे के पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम पर रविवार को ठगी की एक वारदात सामने आई, जहां दो शातिर बदमाशों ने एक रिटायर्ड सरकारी शिक्षक को अपना शिकार बनाया। वेयर हाउस कॉलोनी निवासी पीड़ित राजेंद्र सिंह अपने गांव में चल रहे मकान निर्माण कार्य के मजदूरों को भुगतान करने के लिए एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे थे। उन्होंने मशीन से 10000 रुपए निकाले, तभी वहां पहले से मौजूद दो युवकों ने उन्हें अपनी बातों के जाल में फंसा लिया और बड़ी चालाकी से उनका एटीएम कार्ड बदल दिया। राजेंद्र सिंह वहां से घर के लिए रवाना हो गए, लेकिन कुछ ही देर बाद उनके मोबाइल पर पहले 10000 और फिर 39000 रुपए निकलने के मैसेज आए। लगातार कटते पैसों को देखकर जब उन्होंने अपना कार्ड चेक किया तो उनके होश उड़ गए, क्योंकि उनके पास किसी दूसरे का कार्ड था। ठगी का अहसास होते ही पीड़ित तुरंत नदबई थाने पहुंचे और अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!