गौरीनगर गौ हत्या कांड में युवा ब्राह्मणों का हुंकार
बोले, हत्यारों को फांसी दो, मदद करने वाले प्रशासनिक लोगों की भी हो जांच*
गौरीनगर गौ हत्या कांड में युवा ब्राह्मणों का हुंकार – बोले, हत्यारों को फांसी दो, मदद करने वाले प्रशासनिक लोगों की भी हो जांच*
अभिषेक दुबे संवाददाता।
*राजनांदगांव।* गौरीनगर में 3 गायों के सिर काटे जाने की घटना के बाद अब राजनांदगांव के युवा ब्राह्मण समाज ने भी मोर्चा खोल दिया है।युवा ब्राह्मणों की बैठक में बड़ा निर्णय लिया गया है। युवाओं ने कहा है कि –
*1. गौ के हत्यारों को फांसी दो -* नवरात्रि के पवित्र पर्व पर यह कृत्य करने वालों को सिर्फ जेल नहीं, सीधे फांसी की सजा मिलनी चाहिए।
*2. मददगारों की भी जांच हो -* युवा ब्राह्मण समाज ने मांग की है कि इस नेटवर्क में जो भी लोग हत्यारों की मदद कर रहे हैं, चाहे वो प्रशासन के ही व्यक्ति क्यों न हों, उनकी भी गहन जांच होनी चाहिए। बिना मिलीभगत के शहर में महीनों तक 300 रुपए किलो गौ मांस बिकना संभव नहीं है।
युवा ब्राह्मणों ने सवाल उठाया कि इतने दिनों तक शहर के 50 से ज्यादा अवैध चिकन-मटन सेंटरों पर गौ मांस बेचा जाता रहा, फूड सेफ्टी विभाग ने कभी सैंपल क्यों नहीं लिया? इसमें कहीं न कहीं प्रशासनिक लापरवाही और संरक्षण है।युवा ब्राह्मण समाज ने ऐलान किया है कि बुधवार को सर्व समाज के साथ कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते समय वो इस जांच की मांग को प्रमुखता से उठाएंगे।

