गोदाम से साढ़े 4 लाख का अनाज चोरी, दो गिरफ्तार*
औद्योगिक क्षेत्र ममता नगर स्थित दुलीचंद शिवचंद पारख फर्म के गोदाम से चना, सोयाबीन, मसूर की चोरी, CCTV फुटेज से पकड़ाए आरोपी*
-*गोदाम से साढ़े 4 लाख का अनाज चोरी, दो गिरफ्तार*
संवाददाता संगीता सिंह राजनांदगांव। 2026*
*औद्योगिक क्षेत्र ममता नगर स्थित दुलीचंद शिवचंद पारख फर्म के गोदाम से चना, सोयाबीन, मसूर की चोरी, CCTV फुटेज से पकड़ाए आरोपी*
गोदाम से 4.30 लाख रुपए की अनाज चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
*क्या है पूरा मामला*
कोतवाली पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने 3 जून की रात्रि थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि औद्योगिक क्षेत्र ममता नगर में स्थित दुलीचंद शिवचंद पारख फर्म संचालित है, जहां अनाज का गोदाम है, एवं अनाज फिल्टर का काम किया जाता है तथा अनाज जमा रखा जाता है। उक्त फर्म के मालिक खूबचंद पारख हैं। प्रार्थी फर्म में विगत 40 वर्षों से मैनेजर के पद पर कार्यरत है।
*मार्च 2026 से हो रही थी चोरी*
उक्त गोदाम में मार्च 2026 से रखे हुए अनाज को समय अंतराल पर अज्ञात चोर द्वारा रात्रि के समय चोरी किया जाता रहा है। विगत समय में जब गोदाम का दरवाजा खोला गया तब तीन बार ताला एवं चैन को संदिग्ध स्थिति में पाया गया। गोदाम का मुआयना करने पर गोदाम में रखे हुए अनाज के कट्टों में कमी पायी गयी। मिलान करने पर अनाज चना खंडा, सोयाबीन, मसूर जुमला कीमती लगभग 4 लाख 50 हजार रुपये को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया।
*CCTV और मुखबिर से मिले सुराग*
रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 331(3), 305 बीएनएस पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने घटना स्थल पहुंचकर गोदाम तथा उसके आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरे का फुटेज खंगाला गया। फुटेज में मिले क्लू एवं मुखबीर की सूचना पर कार्रवाई की गई।
*ये दो आरोपी गिरफ्तार*
1. *राहुल कुर्रे* पिता ईश्वर कुर्रे उम्र 27 साल निवासी पुराना ढाबा वार्ड नं. 4 सतनामी पारा थाना लालबाग राजनांदगांव
2. *दिनेश साहू* पिता सुब्बू साहू उम्र 25 साल साकिन शिव नगर ढाबा रोड चिखली राजनांदगांव
हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी गया अनाज के बिक्री रकम 7,900 रुपये जप्त कर मामले में विधिवत गिरफ्तार कर आज न्यायालय के समक्ष पेश कर दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया।
—
धारा 331(3), 305 BNS के तहत कार्रवाई की गई है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
गोदाम में सुरक्षा बढ़ाने के लिए पुलिस ने CCTV और रात में गश्त के निर्देश दिए हैं।

