E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

*बजरंग दल के पूर्व संयोजक रवि निगम जिला बदर

दुर्ग समेत 7 पड़ोस जिलों में 1 साल तक नो-एंट्री* 

*बजरंग दल के पूर्व संयोजक रवि निगम जिला बदर, दुर्ग समेत 7 पड़ोस जिलों में 1 साल तक नो-एंट्री* 

 

 *संवाददाता संगीता सिंह राजनांदगांव।* 

 

भिलाई/दुर्ग। समाज विरोधी गतिविधियों और कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वालों के खिलाफ दुर्ग जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। बजरंग दल के पूर्व संयोजक रवि निगम को 1 साल की अवधि के लिए ‘जिला बदर’ (निष्कासित) कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 (ख) के तहत की गई इस बड़ी कार्रवाई के बाद अब आरोपी अगले एक वर्ष तक दुर्ग सहित आसपास के 7 पड़ोसी जिलों की सीमाओं में प्रवेश नहीं कर पाएगा।

इन 7 जिलों की सीमाओं में प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध:

दुर्ग

रायपुर

राजनांदगांव

बेमेतरा

बालोद

धमतरी

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

भीड़ जुटाकर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, रवि निगम के खिलाफ आम जनता में भय का माहौल बनाने, डराने-धमकाने और गैर-कानूनी तरीके से भीड़ इकट्ठा कर शहर की शांति एवं कानून व्यवस्था को प्रभावित करने के गंभीर आरोप हैं। वर्ष 2013 से 2025 के दौरान उनके खिलाफ कुल 5 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हुए थे। इनमें से 3 मामले सुपेला थाना और 2 मामले पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र से संबंधित हैं।

लगातार मिल रही शिकायतों और आपराधिक रिकॉर्ड को ध्यान में रखते हुए, जिला प्रशासन ने पुलिस की अनुशंसा पर यह सख्त कदम उठाया है। प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि निष्कासन अवधि के दौरान आदेश का उल्लंघन करने पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!