यूपी

अपर पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम ने ली साइबर सेल प्रहरियों की बैठक, त्वरित कार्यवाही और जनजागरूकता पर दिया जोर

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

झांसी। पुलिस लाइन सभागार में आज 10 सितंबर गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम झाँसी अरीबा नोमान की अध्यक्षता में जनपद के साइबर सेल प्रहरियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने,पीड़ितों को तत्काल सहायता पहुँचाने और साइबर अपराधियों के खिलाफ कठोर व प्रभावी कार्रवाई करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने साइबर शिकायतों पर बिना किसी देरी के त्वरित कार्यवाही कर पीड़ितों को राहत दिलाने के निर्देश। साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जा रहे नए-नए तरीकों (मोडस ऑपरेंडी) के प्रति सतर्क रहने की हिदायत। आम जनता को साइबर फ्रॉड से बचाने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!