यूपी

पौधों की नियमित सुरक्षा एवं देखरेख कर वृक्षारोपण की सफलता सुनिश्चित करें- प्रभारी डीएम

समस्त विभागों द्वारा रोपित पौधों की जीवितता प्रतिशत की मासिक सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश 

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

डीडी कृषि का वेतन हुआ बाधित,पीडब्ल्यूडी एवं उद्यान विभाग को शो-काॅज नोटिस जारी 

 01 दर्जन विभागों को जल्द से जल्द शत प्रतिशत जियो टैगिंग करना सुनिश्चित करें- प्रभारी जिलाधिकारी    

प्रभारी जिलाधिकारी ने ज़ूम मीटिंग के माध्यम से की जिला वृक्षारोपण समिति की समीक्षा 

45 दिनों में विभागों द्वारा कराए गए वृक्षारोपण का करना होगा भौतिक सत्यापन- प्रभारी डीएम  

झांसी। मा0 मुख्य सचिव उ०प्र० शासन के द्वारा वर्ष 2026 हेतु जनपद में लगभग 01 करोड़ 03 लाख से अधिक पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, 4771 वृक्षारोपण स्थलों की शत प्रतिशत जियो टैगिंग सुनिश्चित किया जाना है। आज प्रभारी जिलाधिकारी/ सीडीओ श्री रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड ने विकास भवन स्थित अपने कक्ष से ज़ूम मीटिंग के माध्यम से जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक में जियो टैगिंग की समीक्षा करते हुए जियो टैगिंग में फिसड्डी होने पर उपकृष्ण निदेशक का वेतन बाधित करते हुए उद्यान विभाग, लोक निर्माण विभाग को शो-कॉज नोटिस जारी किया। उन्होंने कहा कि सभी विभाग जिन्होंने अभी तक किए गए लक्ष्य के सापेक्ष पौधारोपण की शत प्रतिशत जियो टैगिंग नहीं की है वह तत्काल शत प्रतिशत जियो टैगिंग करना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि पौधों का रखरखाव बेहतर हो, ताकि वह जीवित रहे, इस कार्य में हीला हवाली करने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।  बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी जिलाधिकारी श्री रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड ने 28 विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष किया गया वृक्षारोपण शत- प्रतिशत जीवित रहे, इसे भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के पश्चात् किन्हीं कारणों (तेज हवा, पानी, आंधी) से जो पेड़ टेढ़े मेड़े/झुक रहे हैं, उन्हें सहारा देकर सीधा किया किए जाने की समुचित व्यवस्था करते हुए थावलाबंधी की जाए तथा मृत पौधे के स्थान पर तत्काल स्वास्थ्य पौध का रोपण किया जाए। उन्होंने कहा कि माह जुलाई-2026 में अन्य विभागों द्वारा कराए गए वृक्षारोपण का अंतर्विभागीय स्थलीय सत्यापन कराए जाने हेतु टीम का गठन कर 45 दिवस में सत्यापन की कार्रवाई पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए। तदपश्चात् प्रभारी जिलाधिकारी/ सीडीओ श्री रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड ने लगभग एक दर्जन विभागों द्वारा शत प्रतिशत जियो टैगिंग के कार्य में संतोषजनक प्रगति न किये जाने के कारण नाराजगी व्यक्त करते हुए उद्यान विभाग, लोक निर्माण विभाग द्वारा वृक्षारोपण के सापेक्ष कम जियो टैकिंग पर गहरा असंतोष व्यक्त करते हुए शो-कॉस नोटिस जारी किया, उन्होंने सबसे कम प्रतिशत जियो टैगिंग करने वाले विभागों को ताकीद करते हुए निर्देश दिए कि समस्त विभाग उक्त कार्य में रूचि लेते हुए तत्काल शत प्रतिशत जियो टैगिंग करना सुनिश्चित करें अन्यथा सख्त कार्यवाही की जाएगी। ज़ूम मीटिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी श्री विकास यादव ने बताया कि जनपद में 10379615 पौधारोपण के लक्ष्य के साथ सापेक्ष शत प्रतिशत लक्षय पूर्ण कर लिया गया है। जिसमें लगभग 11 विभागों द्वारा सौ फीसदी जियो टैगिंग पूर्ण कर ली गई है। इसके अतिरिक्त 11 अन्य विभाग जिसमें रेलवे ऊर्जा विभाग एवं पर्यावरण विभाग विभाग ने 95% प्रतिशत से अधिक। जियोटेकिंग पूर्ण कर ली है। उन्होंने अन्य विभागों को भी जल्द से जल्द जियो टैगिंग करने का सुझाव दिया।ज़ूम मीटिंग में उपायुक्त मनरेगा श्री शिखर कुमार श्रीवास्तव, एसीएमओ डा0 अंशुमान तिवारी, डीपीआरओ डॉ0 बाल गोविन्द श्रीवास्तव, जिला विद्यालय निरीक्षक श्रीमती रति वर्मा, क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी श्री इमरान खान सहित लोक निर्माण विभाग, कृषि विभाग, श्रम विभाग के अतिरिक्त समस्त समस्त विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!