यूपी

गुरसरांय थानें में सीओ पीयूष कुमार की पैनी नज़र: क्राइम कंट्रोल और मुस्तैदी को लेकर दिए सख्त निर्देश

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

गुरसरांय (झांसी)। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आपराधिक गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस क्षेत्राधिकारी गरौठा पीयूष कुमार पाण्डेय ने गुरसरांय थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने मातहतों को कार्यप्रणाली में सुधार और जनता के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाने के सख्त निर्देश दिए। सीओ ने लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण करने और वांछित अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कस्बे व ग्रामीण इलाकों में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने और संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग करने के निर्देश दिए। थाने पर अपनी शिकायत लेकर आने वाले पीड़ितों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनने और उस पर निष्पक्ष व त्वरित कानूनी कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए। बैठक के अंत में क्षेत्राधिकारी पीयूष कुमार पाण्डेय ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पुलिस की कार्यशैली ऐसी होनी चाहिए जिससे आम जनता में सुरक्षा का अहसास हो और अपराधियों में कानून का खौफ। इस दौरान थाना प्रभारी अखिलेश द्विवेदी समेत समस्त उपनिरीक्षक व पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!