यूपी

झांसी के टहरौली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 लीटर कच्ची शराब के साथ 4 महिलाएं गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

झांसी। जनपद झांसी में अवैध शराब की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत टहरौली थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के कुशल निर्देशन और पुलिस क्षेत्राधिकारी रक्षपाल सिंह के पर्यवेक्षण में टहरौली थाना पुलिस ने 75 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ चार आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार की गई आरोपियों में अंजू पत्नी निलेश कबूतरा निवासी अशोकनगर बकायन,पिंकी पत्नी अखिलेश कबूतरा निवासी टहरौली खास,अनीशा उर्फ निशा पत्नी चिंकू निवासी अशोक नगर कबूतरा डेरा और प्रतिज्ञा पत्नी रोविन्द निवासी अशोक नगर बकायन शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 20 लीटर, 22 लीटर,18 लीटर और 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। थाना टहरौली प्रभारी सरिता मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार की गई सभी महिला आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!