“दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती मनाई”
विधायक घनश्याम चंद्रवंशी सहित कार्यकर्ताओ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को 110वीं जयंती मनाई,विचारों को आत्मसात करने का लिया संकल्प...।
✍️✒️भारत संवाद ✒️✍️
विधायक घनश्याम चंद्रवंशी सहित कार्यकर्ताओ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को 110वीं जयंती मनाई,विचारों को आत्मसात करने का लिया संकल्प…।
कालापीपल(बब्लू जायसवाल) नगर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को कालापीपल स्थित विधायक कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया,इस दौरान क्षेत्रीय विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके राष्ट्रसेवा एवं अंत्योदय के विचारों को स्मरण किया,विधायक चंद्रवंशी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा,उनका एकात्म मानववाद और अंत्योदय का विचार आज भी समाज एवं राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणा देता है,कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी,इस दौरान उनके विचारों और सिद्धांतों पर चर्चा करते हुए समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया गया,इस अवसर पर भाजपा के मंडल पदाधिकारी,मोर्चा पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इनका कहना है…।
सभी कार्यकर्ता पंडित दीनदयाल के विचारों को आगे बढ़ा रहे हैं,उनके द्वारा बता गए मार्ग व सिद्धांतों का अनुसरण कर रहे हैं कार्यकर्ता..!
“विधायक घनश्याम चंद्रवंशी कालापीपल”



