E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

टंकी बनी, पाइपलाइन बिछी, नल भी लगे.

फिर भी बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण!!

टंकी बनी, पाइपलाइन बिछी, नल भी लगे… फिर भी बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण!!

 

सुमित (जिला संवाददाता, कांकेर)

 

सात दिनों से बिजली गुल, जल जीवन मिशन की व्यवस्था पर लगा ग्रहण

 

ताड़वायली में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों ने बिजली बहाल कर नियमित जलापूर्ति शुरू करने की उठाई मांग

 

पखांजूर। महाराष्ट्र सीमा से लगे छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के अंतिम छोर पर बसे ताड़वायली गांव में पिछले सात दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है। बिजली गुल होने का असर अब सीधे ग्रामीणों के पेयजल पर पड़ रहा है। गांव में जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकियां बनाई गईं, पाइपलाइन बिछाई गई और घर-घर नल कनेक्शन भी दिए गए, लेकिन नियमित जलापूर्ति शुरू नहीं होने से ग्रामीणों की उम्मीदें अब सवालों में बदलती नजर आ रही हैं।

 

योजना पर खर्च, फिर भी नलों से पानी का इंतजार

 

ग्रामीणों के अनुसार जल जीवन मिशन के तहत गांव में तीन पानी की टंकियों का निर्माण किया गया है। घरों तक पानी पहुंचाने के लिए पाइपलाइन बिछाने के साथ नल कनेक्शन भी दिए गए हैं। योजना का उद्देश्य घर-घर नियमित पेयजल उपलब्ध कराना है, लेकिन वर्तमान स्थिति में ग्रामीणों को इसका अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है।

 

ग्रामीणों का कहना है कि कई स्थानों पर मोटर के माध्यम से पानी निकाला जाता है। ऐसे में बिजली आपूर्ति बाधित होते ही पानी की व्यवस्था भी प्रभावित हो जाती है। अब स्थिति यह है कि बिजली नहीं तो पानी नहीं, जिससे ग्रामीणों की परेशानी लगातार बढ़ रही है।

 

सात दिन से बिजली बंद, पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित

 

ग्रामीणों के मुताबिक पिछले सात दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण गांव की सामान्य दिनचर्या प्रभावित है। इसका सबसे ज्यादा असर पेयजल व्यवस्था पर पड़ा है। बिजली के अभाव में ग्रामीणों को पानी के लिए दूसरे साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

 

ग्रामीणों का कहना है कि जब जल जीवन मिशन के तहत घर-घर नल कनेक्शन दिए गए हैं, तो उन कनेक्शनों के माध्यम से नियमित और पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना भी जरूरी है। केवल टंकी और पाइपलाइन तैयार होने से योजना का उद्देश्य पूरा नहीं हो सकता।

 

ग्रामीणों का सवाल—आखिर कब मिलेगी राहत?

 

ताड़वायली में बिजली और पानी की समस्या एक साथ सामने आने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है। उनका कहना है कि यदि बिजली व्यवस्था तत्काल बहाल कर दी जाए और जल जीवन मिशन के तहत लगाए गए नल कनेक्शनों से नियमित पानी मिलना शुरू हो जाए तो बड़ी राहत मिलेगी।

 

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि ताड़वायली में तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल की जाए और जल जीवन मिशन की पेयजल व्यवस्था को नियमित रूप से संचालित कराया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो आने वाले दिनों में पेयजल संकट और गंभीर हो सकता है।

 

अब देखना यह है कि बिजली विभाग और जल जीवन मिशन से जुड़े जिम्मेदार अधिकारी ग्रामीणों की इस समस्या का समाधान कितनी जल्दी करते हैं और घर-घर नल से नियमित पानी कब पहुंचता है।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!