यूपी

महिला महाविद्यालय में प्लास्टिक रिसाइक्लिंग, स्वास्थ्य जागरूकता और स्टार्टअप पर हुआ संयुक्त कार्यक्रम

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

गुरसरांय (झांसी)। डॉ. राम मनोहर लोहिया महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज के अंतर्गत युवा विद्यार्थियों में स्टार्टअप, नवाचार,स्वरोजगार एवं स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए एक संयुक्त कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आमंत्रित अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर नए संस्थान व स्टार्टअप स्थापित करने, स्वरोजगार के अवसर तलाशने तथा स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने संबंधी मार्गदर्शन एक ही मंच पर उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधि सतीश चौरसिया,प्लास्टिक रिसाइक्लिंग विशेषज्ञ धर्मेंद्र यादव,तथा सीएचसी गुरसरांय के अधीक्षक डॉ. ओपी राठौर एवं डॉ. अर्पणा तोमर ने छात्राओं को स्टार्टअप, नवाचार,प्लास्टिक रिसाइक्लिंग,स्वरोजगार और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। इस दौरान सतीश चौरसिया ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा आज का युग नवाचार और आत्मनिर्भरता का है। हमारी युवा छात्राओं को केवल जॉब सीकर (नौकरी मांगने वाला) बनने के बजाय जॉब क्रिएटर (नौकरी देने वाला) बनने की दिशा में सोचना चाहिए। अपने नए विचारों और स्टार्टअप के जरिए आप न सिर्फ स्वयं को आत्मनिर्भर बना सकती हैं, बल्कि समाज और देश के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. पिंकी सिंह ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में छात्राओं को स्टार्टअप,स्वरोजगार और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए जीवन में आने वाले नए अवसरों को अपनाने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनीता गुप्ता,रश्मि नायर,शिवम पाण्डेय तथा ठाकुर दास एवं अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। छात्राओं ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया और नए विचारों व स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देशों को ग्रहण किया। कार्यक्रम का सफल एवं कुशल संचालन प्रीती अरजरिया ने किया, जबकि कार्यक्रम के अंत में डॉ. धीरज दीक्षित ने सभी अतिथियों,वक्ताओं व सहयोगियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. बीरेन्द्र सिंह,डॉ. अजय सिंह, नीलेश यादव,आरपी निरंजन, पूजा सोनी,शारदा सिंह चौहान,राम राजपूत,गुलाब राय शर्मा,दीपक यादव,राम लला यादव,जय प्रताप सिंह, अरविंद नामदेव,ब्रिजेंद्र सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!