थाना – चौकी चिखली की कार्यवाही, ⁕ चाकू लहराकर लोगो को डराने धमकाने वाले आदतन बदमाश को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल,* ⁕ आरोपी के विरूद्ध
⁕ आरोपी के विरूद्ध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत् किया गया कार्यवाही

(दिनांक 29.09..2026)
थाना – चौकी चिखली की कार्यवाही,
⁕ चाकू लहराकर लोगो को डराने धमकाने वाले आदतन बदमाश को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल,*
⁕ आरोपी के विरूद्ध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत् किया गया कार्यवाही
⁕ आरोपी के कब्जे से एक नग चाकू जप्त
*क्राइम रिपोर्टर संगीता सिंह राजनांदगांव।*
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर व नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में जिले मे अवैध गांजा, शराब बिक्री व असामाजिक तत्व, गुुण्डा बदमाष, और सार्वजनिक स्थानो पर शराब पीने वालो के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है अभियान कार्यवाही मे आज दिनांक 29.09.2026 को सुचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति गठुला रोड श्लोका कालोनी के पास आने जाने वाले लोगो को चाकु लहराकर डरा धमका कर लोगो मे भय उत्पन्न कर रहे है कि तत्काल मौके पर पहूंच आरोपी अमन डोंगरे पिता दीपक डोंगरे उम्र 19 साल साकिन दानेन्द्र किराना दुकान के पास वार्ड नं. 09 शंकरपुर पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव छ.ग. को घेराबंदी कर पकड़ कर आरोपी के कब्जे से एक नग धारदार चाकू बरामद कर आरोपी के विरूद्ध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत् विधिवत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आदेशानुसार जेल दाखिल किया गया।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, पीएसआई दुर्गेश धुरंधर, प्र.आर. अरूण नेताम, आर0 आदित्य सोलंकी, चंद्रकपूर आयाम, गोपाल पैकरा, सुनील बैरागी एवं चौकी चिखली स्टाफ का महत्वपूर्ण भूमिका व सराहनीय योगदान रहा है।