कोयलीबेड़ा में सेवा सेतु सह मेगा स्वास्थ्य शिविर
1040 लोगों ने कराया ओपीडी पंजीयन!!

कोयलीबेड़ा में सेवा सेतु सह मेगा स्वास्थ्य शिविर, 1040 लोगों ने कराया ओपीडी पंजीयन!!
सुमित (जिला संवाददाता, कांकेर)
कोयलीबेड़ा। सेवा संकल्प अभियान के तहत कोयलीबेड़ा में जिला स्तरीय सेवा सेतु सह मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। लंबे समय बाद क्षेत्र में इतने बड़े स्तर पर आयोजित शिविर में 1040 लोगों ने ओपीडी पंजीयन कराया। पहली बार शिविर में सोनोग्राफी की सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिसमें 41 लोगों की जांच हुई।
शिविर में 120 लोगों का एक्स-रे, 225 लोगों की रक्त जांच, 135 हितग्राहियों को निःशुल्क चश्मे तथा 55 लोगों के दिव्यांग प्रमाण पत्र संबंधी प्रक्रिया पूरी की गई। 28 आयुष्मान कार्ड बनाए गए, जबकि 34 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया, जिसमें 18 बीएसएफ जवान शामिल रहे।
शिविर में विभिन्न विभागों को 240 आवेदन प्राप्त हुए तथा 634 हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं और सेवाओं का लाभ दिया गया। साथ ही कोयलीबेड़ा विकासखंड की 18 ग्राम पंचायतों के लिए 2.01 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति दी गई।
अधिकारियों ने गंभीर मरीजों को चिन्हांकित कर उनके समुचित उपचार और पात्र हितग्राहियों को दस्तावेजों की कमी के कारण योजनाओं से वंचित न करने के निर्देश दिए। शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ राजस्व, खाद्य, कृषि, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, समाज कल्याण सहित विभिन्न विभागों की सेवाएं भी एक ही परिसर में उपलब्ध कराई गईं।

