लोकल न्यूज़

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर नई उम्मीद फाउंडेशन ने किया फल वितरण

संवाददाता-सत्येन्द्र गुप्ता(रानीगंज बाजार)

बैरिया (बलिया)। देश की आजादी, लोकतंत्र की रक्षा और समाज में समानता स्थापित करने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित करने वाले लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती के अवसर पर रविवार को नई उम्मीद फाउंडेशन की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा, बैरिया में फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।
कार्यक्रम के माध्यम से लोकनायक जयप्रकाश नारायण के विचारों, आदर्शों और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद किया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि जयप्रकाश नारायण का संपूर्ण जीवन समाज सेवा, जनकल्याण और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए समर्पित रहा। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने और जरूरतमंदों की सहायता करने की प्रेरणा देते हैं।
नई उम्मीद फाउंडेशन की इस पहल को समाज सेवा और मानवता के प्रति संवेदनशीलता से जोड़कर देखा गया। इस अवसर पर भास्कर सिंह, पीयूष सिंह, श्रीनिवास सिंह, नितेश सिंह, मनीष गोस्वामी, राजू वर्मा, राहुल गुप्ता, मुखिया, रोशन दूबे, अतुल उपाध्याय, ओम शंकर यादव और अंकुर वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!