यूपी

नवदुर्गा पूजा और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीओ पीयूष कुमार पाण्डेय ने ग्राम प्रहरियों के साथ की बैठक, साफा पहनाकर किया सम्मानित

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

गरौठा (झांसी)। 11 अक्टूबर रविवार को सांय 04:00 बजे थाना प्रांगण गरौठा में क्षेत्राधिकारी गरौठा पीयूष कुमार पाण्डेय एवं प्रभारी निरीक्षक थाना गरौठा रावेन्द्र कुमार मिश्रा की उपस्थिति में थाने के समस्त ग्राम प्रहरीगण की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत में सीओ ने सभी ग्राम प्रहरियों से परिचय प्राप्त कर उनका कुशलक्षेम पूछा गया। ग्राम प्रहरियों से उनके संबंधित गांवों में हो रही गतिविधियों,अपराध और अपराधियों के संबंध में जानकारी ली गई। आगामी नवदुर्गा पूजा के दौरान अपने-अपने गांवों एवं मोहल्लों में स्थापित होने वाली माँ दुर्गा की प्रतिमाओं की पुख्ता सुरक्षा करने के निर्देश दिए गए। क्षेत्र में अवैध बालू खनन व परिवहन तथा अवैध शराब के निष्कर्षण एवं बिक्री की रोकथाम के लिए समय पर गोपनीय सूचना पुलिस को उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए गए। पुलिस लाइन झांसी से प्राप्त नए साफे कंधों पर रखकर सभी उपस्थित ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्राम प्रहरी उपस्थित रहे।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!