*महासमुन्द जिले के थानों में, विभिन्न अपराधों में जप्त कर राजसात किये गये, 63 वाहनों की हुई नीलामी।*
*महासमुन्द जिले के थानों में, विभिन्न अपराधों में जप्त कर राजसात किये गये, 63 वाहनों की हुई नीलामी।*

*महासमुन्द जिले के थानों में, विभिन्न अपराधों में जप्त कर राजसात किये गये, 63 वाहनों की हुई नीलामी।*

तिलक राम पटेल ब्यूरोचिफ जिला महासमुंद भारत संवाद टीवी न्यूज चैनल दैनिक अपडेट अखबार
*आबकारी एक्ट के 28 और एनडीपीएस एक्ट के 35 प्रकरणों में जप्त वाहनों की नीलामी संपन्न।*
*नीलामी मे, जिले के विभिन्न थानों में जप्त 32 दो पहिया, 17 चार पहिया, 02 भारी वाहन व 02 साइकल शामिल।*
*नीलामी से प्राप्त कुल 653502 रूपये नियमानुसार किया गया राजस्व के खाते में जमा ।*
*42 क्रेताओं ने लिया नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा, शासन के दिशा- निर्देशों के अनुरूप पूरी की गई कार्रवाई।*
*नीलामी में दो पहिया से लेकर भारी वाहन तक शामिल।*
महासमुंद जिले के विभिन्न थानों में दर्ज आपराधिक प्रकरणों में जप्त कर न्यायालय द्वारा राजसात किए गए कुल 63 वाहनों की नीलामी की गई। दिनांक 17 अक्टूबर 2026, शनिवार को पुलिस लाइन महासमुंद में आयोजित नीलामी प्रक्रिया से शासन को कुल 6 लाख 53 हजार 502 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जिसे नियमानुसार शासकीय खाते में जमा कराया गया।
जिले के विभिन्न थानों में दर्ज प्रकरणों में जप्त एवं न्यायालय द्वारा राजसात किए गए वाहनों को नीलामी के लिए प्रस्तुत किया गया। इनमें 32 दोपहिया वाहन, 17 चारपहिया वाहन, 02 भारी वाहन एवं 02 साइकिल शामिल थीं। कुल 63 वाहनों में आबकारी एक्ट के 28 प्रकरणों से संबंधित तथा एनडीपीएस एक्ट के 35 प्रकरणों से संबंधित वाहन शामिल रहे।
नीलामी प्रक्रिया में कुल 42 क्रेताओं ने भाग लेकर रुचि प्रदर्शित की। शासन के दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप गठित नीलामी टीम की उपस्थिति में संपूर्ण कार्रवाई संपन्न कराई गई।
नीलामी से प्राप्त कुल ₹6,53,502 की राशि नियमानुसार शासकीय खाते में जमा कराई गई। नीलामी की यह कार्रवाई राजसात वाहनों के विधिसम्मत निस्तारण एवं उनसे प्राप्त राजस्व को शासन के खाते में जमा कराने की प्रक्रिया के तहत संपन्न की गई।
पुलिस लाइन महासमुंद में आयोजित नीलामी कार्यवाही के दौरान श्रीमती दीप्ति कश्यप, रक्षित निरीक्षक, रक्षित केंद्र महासमुंद तथा एमटीओ गोविंद ध्रुव उपस्थित रहे। गठित टीम की उपस्थिति में नीलामी प्रक्रिया नियमानुसार पूरी की गई।



