E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

*लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों की मरम्मत और बीटी पैच कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश!!*  

उन्होंने कलेक्टर कुणाल दुदावत से भी जिले के महत्वपूर्ण सड़को के संबंध में चर्चा की।

*लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों की मरम्मत और बीटी पैच कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश!!*

 

अभिषेक दुबे(संभाग ब्यूरो चीफ)

कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में चल रहे सड़क, पुल-पुलिया और भवन निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर कलेक्टर कुणाल दुदावत और विभाग के प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी उपस्थित थेसचिव बंसल ने निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने और उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों के बीटी पैच मरम्मत कार्यों में तेजी लाने तथा क्षतिग्रस्त सड़कों और पुल-पुलियों की मरम्मत प्राथमिकता से कराने को कहा, ताकि लोगों का आवागमन सुगम और सुरक्षित बना रहे।उन्होंने निर्माण कार्यों में आ रही समस्याओं का समय पर निराकरण करने के निर्देश देते हुए कहा कि इनके कारण कार्यों की प्रगति प्रभावित नहीं होनी चाहिए। सभी निर्माण कार्य तय समयावधि में पूर्ण कर नागरिकों को उनका लाभ शीघ्र उपलब्ध कराया जाए।बंसल ने कटघोरा-हरदीबाजार-बलौदा-अकलतरा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर तथा हरदीबाजार-तरदा-सर्वमंगला-इमलीछापर मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने ध्यानचंद चौक से बजरंग चौक तक निर्माणाधीन सीमेंट-कांक्रीट सड़क का भी जायजा लिया। इस 2.84 किलोमीटर लंबी सड़क की प्रगति की जानकारी लेकर उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कलेक्टर कुणाल दुदावत से भी जिले के महत्वपूर्ण सड़को के संबंध में चर्चा की।निरीक्षण एवं बैठक के दौरान लोक निर्माण विभाग के बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता आर.के. रात्रे, अधीक्षण अभियंता (वि./यां.) सुरेश भूपल, कोरबा संभाग के कार्यपालन अभियंता जी.आर. जांगड़े सहित विभागीय अनुविभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!