E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़देशयुवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़
Trending

एंबुलेंस के अभाव में तीन घंटे तड़पती रही एक्सीडेंट में घायल बुजुर्ग महिला

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेल्थरा रोड पर दिखी अव्यवस्था

दर्द से तड़पती रही बुजुर्ग महिला 

बलिया। स्वास्थ्य विभाग में सुधार की तमाम कोशिशों सरकारी दावों के बावजूद समय समय पर इस विभाग की लापरवाही और इसके कारण होने वाली जनहानी भी जगजाहिर हो जाती है।

ऐसा ही एक मामला सोमवार की सुबह बेल्थरा रोड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर देखने को मिला जहां सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग महिला एंबुलेंस के अभाव में तकरीबन तीन घंटे तक स्ट्रेचर पर पड़ी तड़पती रही इस दौरान सर की चोट के कारण महिला के कान से लगातार खून बह रहा था और उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी

बता दें कि पड़सरा नदौली ताजपुर की रहने वाली शाहजहां बेगम (75) किसी काम से बाजार की ओर आ रही थीं तभी शाहपुर तेलमा के बीच किसी स्थान पर अज्ञात वाहन चालक ने उनको जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह मोके पर गिरकर तड़पने लगीं जबकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया बाद में जानकारी होने पर परिजन महिला को निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेल्थरा रोड लाए जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने महिला की स्थिति गंभीर देखते हुए जिले को रेफ़र कर दिया लेकिन परिजन जब एंबुलेंस के लिए 108 पर कॉल करने लगे तो लगातार बात करने के बावजूद यही जवाब मिलता रहा कि वर्तमान में कोई एंबुलेंस उपलब्ध नहीं है जिसके बाद एएलएल पर कॉल करने को कहा गया पर वहां से भी सहायता नहीं मिल सकी बाद में कई नंबरों से प्रयास करने के बाद अंततः लगभग 3 घंटे के बाद एक एंबुलेंस मौके पर पहुँची जिसके बाद महिला को जिला अस्पताल भेजा जा सका।

लेकिन सवाल यह उठता है कि जनसुविधाओं की इस अव्यवस्था के कारण होने वाली किसी भी हानि का जिम्मेदार कौन होगा?

मोईन अन्जुम

मोईन अन्जुम वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में ब्यूरो चीफ़ के रूप में बलिया (उत्तर प्रदेश) का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले मोईन, बलिया ज़िले की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!