Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़

शासकीय हाई स्कूल हात्मा की अनूठी पहल: बच्चों ने बनाए पक्षियों के लिए घोंसले, बांटे गए पानी के बर्तन हात्मा।

शासकीय हाई स्कूल हात्मा की अनूठी पहल: बच्चों ने बनाए पक्षियों के लिए घोंसले, बांटे गए पानी के बर्तन
हात्मा।

पर्यावरण संरक्षण और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का सुंदर उदाहरण शासकीय हाई स्कूल हात्मा में देखने को मिला। आने वाली गर्मी को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में पक्षियों के लिए पानी के बर्तन (सकोरे) बांटे गए और बच्चों ने अपने हाथों से पक्षियों के रहने के लिए घोंसले तैयार किए।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ इस गतिविधि में भाग लेते हुए सुंदर और सुरक्षित घोंसले बनाए। साथ ही पक्षियों के लिए पानी रखने के बर्तन घरों और पेड़ों के पास रखने का संकल्प भी लिया, ताकि गर्मी के दिनों में बेजुबान पक्षियों को पानी और सुरक्षित आश्रय मिल सके।
इस अवसर पर विद्यालय के व्याख्याता संदीप सेन ने बच्चों को जीव-जंतुओं और पर्यावरण के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में हर जीव की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए दाना-पानी और सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है।
विद्यालय में आयोजित इस पहल से बच्चों में प्रकृति और जीव-जंतुओं के प्रति दया, प्रेम और जिम्मेदारी की भावना विकसित हो रही है। ऐसी गतिविधियां बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!