भाजपा किसान मोर्चा पदाधिकारियों ने देखी “शतक” फिल्म, राष्ट्रवादी नारों से गूंजा सिनेमा घर

रिपोर्ट सुधीर बैसवार
बड़वाह /भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा के नेतृत्व में किसान मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रारंभिक यात्रा और उसके राष्ट्र निर्माण में योगदान पर आधारित फिल्म “शतक” का सामूहिक रूप से अवलोकन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विशेष बात यह रही कि ग्रामीण क्षेत्र और किसान परिवेश से जुड़े कार्यकर्ता भी भारी संख्या में पहुंचे और फिल्म के माध्यम से संघ के इतिहास, विचार और राष्ट्रसेवा की भावना को समझने का प्रयास किया। फिल्म के प्रदर्शन के दौरान सिनेमा घर राष्ट्रवादी नारों से गुंजायमान रहा और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
*राष्ट्रसेवा, संगठन और संस्कारों से प्रेरणा ले सकें*
जयपाल सिंह चावड़ा ने कहा कि समाज के हर वर्ग को इस सिनेमा को देखना चाहिए। विशेष रूप से युवाओं को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए ताकि वे राष्ट्रसेवा, संगठन और संस्कारों से प्रेरणा ले सकें। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रेरणादायक फिल्मों से नई पीढ़ी को देश और समाज के लिए समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।फिल्म के माध्यम से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रारंभिक यात्रा, समाज जीवन में उसकी भूमिका और राष्ट्रहित में किए गए कार्यों को दर्शाया गया, जिससे उपस्थित कार्यकर्ताओं को संगठन के मूल्यों और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा मिली।
*भारत माता की जय” के गगनभेदी नारों से वातावरण गूंज उठा*
मीडिया प्रभारी विशाल पाठक ने सभी कार्यकर्ता राष्ट्रवाद के भाव में डूबे नजर आए। कार्यकर्ताओं ने संघ की प्रार्थना भी की। प्रार्थना के पश्चात पूरे सिनेमा घर में “भारत माता की जय” के गगनभेदी नारों से वातावरण गूंज उठा।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा, किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मनोज लदवे, प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पटेल, प्रदेश मंत्री श्री सुमेर सिंह सोलंकी सहित किसान मोर्चा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन कार्यकर्ताओं में राष्ट्रभक्ति, संगठन के प्रति समर्पण और समाजसेवा की भावना को और अधिक मजबूत करने का कार्य करते हैं।

