E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifयुवाराजनीतिराजस्थान

राजस्थान प्रदेश इंटक में नई नियुक्तियों पर श्रमिकों में खुशी की लहर

अल्ट्राटेक परिसर में नव-नियुक्त पदाधिकारियों का जोरदार अभिनंदन

रिपोर्ट:-सुरेश चौहान (9571081159)

राजस्थान प्रदेश इंटक में संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। प्रदेश अध्यक्ष श्री मान जगदीश राज श्रीमाली के नेतृत्व में रतन सिंह देवड़ा विरोली को उपाध्यक्ष तथा राजेन्द्र मेवाड़ा को संगठन मंत्री के पद पर मनोनीत किया गया है।

इन नियुक्तियों के बाद श्रमिकों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। अल्ट्राटेक सीमेंट परिसर के मुख्य द्वार एवं इंटक के झंडे के नीचे श्रमिक साथियों द्वारा नव-नियुक्त उपाध्यक्ष रतन सिंह देवड़ा विरोली एवं महामंत्री का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान श्रमिकों ने एकजुटता का परिचय देते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।

श्रमिकों ने प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदीश राज श्रीमाली का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान अल्ट्राटेक इंटेक कोषाध्यक्ष जीवन सिंह ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष धना राम , उपाध्यक्ष नरसा राम सलाहाकर समीरा राम ज,रामगोपाल , सत्य नारायण मेरहा , नेती राम गरासिया , मंत्री लादू सिंह , रमेश रावल भरत गरासिया, व समस्त यूनियन पदाअधिकारी व श्रमिक साथियों उपस्थित में उत्साह और खुशी की लहर साफ दिखाई दी। सभी ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

सुरेश चौहान

सुरेश चौहान वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में ब्यूरो चीफ़ के रूप में सिरोही जिले का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले सुरेश चौहान, सिरोही ज़िले की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!