विश्व में गूंजेगा महामंत्र नवकार विश्व नवकार दिवस पर सनावद में गुरुवार 9 अप्रैल को होगा आयोजन, बड़ी संख्या में समाजजन लेंगे भाग।

सनावद:- विश्व नवकार महामंत्र दिवस के उपलक्ष में जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (JITO)के आह्वान पर 9 अप्रैल को एक वैश्विक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शांति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार करना है जिसमें भारत सहित विश्व के 108 देश के 6000 से अधिक स्थानों पर एक साथ निर्धारित समय में एक स्वर में नमस्कार महामंत्र का सामूहिक जाप किया जाएगा।
समाज प्रवक्ता सन्मति जैन काका ने बताया कि सकल जैन समाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम मे सकल जैन समाज के साथ अनेक धर्मावलंबीजन भी अपनी सहभागिता दर्ज करवाएंगे।
स्थानीय स्तर पर सकल जैन समाज के तत्वाधान में श्री दिगंबर जैन पोरवाड़ धर्मशाला सनावद में
गुरुवार को प्रातः 8:30 से 9:45
तक नवकार महामंत्र का सामूहिक
जाप का कार्यक्रम होगा।
जिसमें सभी समाजजन से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर विश्व शांति और प्राणी मात्र के कल्याण हेतु नवकार महामंत्र जाप के इस पवित्र आयोजन में सहभागिता करने हेतु सकल जैन समाज ने आह्वान किया गया है।
सामूहिक जाप केवल आध्यात्मिक उन्नति का माध्यम बनेगा बल्कि विश्व शांति और प्राणी मात्र के कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा जो अनुमोदनीय होकर सभी के लिए अनुकरणीय होगा ।
नवकार महामंत्र केवल जैन धर्म तक सीमित नहीं है, बल्कि संपूर्ण मानवता के कल्याण का महामंत्र है। यहां प्रेम, शांति और अहिंसा का संदेश देता है, जिसे आज के युग में सभी को अपनाने की आवश्यकता है। नवकार महामंत्र का वैज्ञानिक और आध्यात्मिक महत्व है, यहां मंत्र सकारात्मक ऊर्जा, शांति ओर विश्व कल्याण का प्रतीक है। विश्व स्तर पर आयोजित नवकार महामंत्र के इस कार्यक्रम में सकल जैन समाज के प्रमुखो ने अन्य समाज के धर्मावलंबियों से जुड़ने का आग्रह किया है।


sarikajain011988@gmail.com