Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifमध्य प्रदेश

संत शिरोमणि सेन जी महाराज का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया

विधायक सचिन बिरला द्वारा सेन समाज के सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 11 लाख रु की घोषणा

रिपोर्ट सुधीर बैसवार 

सनावद / सेन समाज द्वारा संत शिरोमणि सेन जी महाराज का 726 वां जन्मोत्सव भक्तिभाव एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 

इस अवसर पर आयोजित समारोह में सनावद नगर और आसपास के क्षेत्रों के सेन समाज के नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। प्रारंभ में अतिथियों ने सेन जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।तत्पश्चात वात्सल्य धाम कोठी की प्रमुख साध्वी साक्षी दीदी ने मंत्रोच्चार के साथ आशीर्वचन कहे।

इस अवसर पर विधायक सचिन बिरला ने कहा कि सेन समाज पारस्परिक सहयोग के माध्यम से उन्नति के पथ पर अग्रसर है। सेन समाज के युवा शिक्षित होकर प्रशासन और व्यवसाय के क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर रहे हैं। सेन समाज की मांग पर विधायक ने सामुदायिक भवन के निर्माण हेतु विधायक निधि से 11 लाख रु प्रदान करने की घोषणा की।

नपाध्यक्ष सुनीता इंदर बिर्ला ने कहा कि यह बड़ी प्रसन्नता का विषय है कि सेन समाज द्वारा बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सेन समाज के युवा उद्योगपति जितेंद्र पटेल ने सेन समाज के सामूहिक विवाह के आयोजनों,प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की सहायता और सामुदायिक भवन के निर्माण में हरसंभव सहयोग प्रदान करने का संकल्प व्यक्त किया।सांसद प्रतिनिधि जय पाटील ने समाजजनों को सेन जी महाराज की जन्म जयंती पर बधाई दीं। समारोह को कांग्रेस नेता उत्तमपाल सिंह पुरनी,आरती पाटील,आशीष चौधरी ने भी संबोधित किया।

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष मानसिंह राठौर,पार्षद पूजा परिहार,भगवान सेन,लोकेंद्र सेन,नवनीत सेन,कन्हैयालाल सेन,नरेंद्र सेन,प्रकाश सेन,कमलेश सेन,रवि सेन,पुरुषोत्तम सेन,राकेश सेन,दुर्गेश परिहार,श्याम ठाकुर,शुभम शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे। 

समारोह के अंत में सेन जी महाराज की आरती की गई और महाप्रसादी वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

सुधीर बैसवार

सुधीर बैसवार वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में संवाददाता के रूप में सनावद का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले सुधीर ,सनावद की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!