शहर कांग्रेस कमेटी सनावद की नई कार्यकारिणी घोषित, विभिन्न वर्गों को मिला प्रतिनिधित्व*
उपाध्यक्ष लोकेंद्र बैसवार ओर प्रकाश बाल्दी मीडिया प्रभारी नियुक्त

रिपोर्ट सुधीर बैसवार
सनावद। मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुमोदन से शहर कांग्रेस कमेटी सनावद की नई कार्यकारिणी की सूची जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि नायक द्वारा जारी की गई। शहर कांग्रेस अध्यक्ष आशीष चौधरी मुताबिक संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से अनुसार नई कार्यकारिणी में विभिन्न समाज और वर्गों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। श्रीराम पटेल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष पद की श्रीमति श्वेता सुनील व्यास, मुजफ्फर अली,लोकेन्द्र बैसवार को जिम्मेदारी दी गई है।

महासचिव पद पर श्रीमति अनुराधा मुकेश कोशल , सरफराज कय्युम , श्रीमती शहनाज सलीम पहलवान ,श्रीमती शीतल जय शिंदे , दुर्गाशंकर पाटीदार तथा महेन्द्र मुछाला को नियुक्त किया गया है। सचिव पद पर राधेश्याम पटेल , रोहित जाधव , संदीप पंवार, अमजद खान (बिजली) , श्रीमति हेमलता रामचंद्र कटारिया , बबला वर्मा , लोकेन्द्र राठौर , विजय सोनी को शामिल किया गया है। 
मीडिया प्रभारी के रूप में प्रकाश बाल्दी के साथ सोशल मीडिया का प्रभार हरमिंदर सिंह कपूर को सौपा गया है।



