Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gif

द्वय आचार्यो का हुवा मंगल प्रवेश सभी समाजजनों ने अपने अपने घरों पर पाद प्रक्षालन कर अगवानी की।

रिपोर्ट सुधीर बैसवार 

सनावद/ संयम तप साधना के लिए जाने वाले अनेक साधुओं की नगरी सनावद में द्वय आचार्यो का मंगल प्रवेश हुआ। सन्मति जैन काका ने बताया की अनेक संतो की नगरी में साधु परमेष्टि का आना जाना निरंतर जारी है इसी क्रम में द्वय आचार्य प पूज्य आचार्य श्री कुमुद नंदी महाराज एवं प पूज्य आचार्य विप्रणत सागर जी महाराज का मंगल प्रवेश बेड़ियां की ओर से हुआ। नगर में विराजमान आर्यिका आगम मति माताजी के साथ सभी समाजजनों ने चौधरी फ्यूल्स खरगौन रोड पर पधार कर आचार्य महाराज जी की आगवानी की ।आचार्य महाराज  ने नगरों के जिन मंदिरों के दर्शन कर श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर पहुंचे जहां आचार्य श्री विप्रणत सागर जी महाराज ने श्री जी का पंचामृत अभिषेक एवं मंगल शांतिधारा संपन करवाई। तत्पश्चात आचार्य श्री ने मंदिर के हॉल आचार्य श्री की मंगल देशना संपन्न हुई सभा का शुभारंभ संगीता पाटोदी मंगलाचरण से हुई तत्पश्चात आचार्य श्री ने अपनी देशना में कहा की कला जिसके अंतरंग में जाग जाया करती है वह संसार के विषय सुखों से परामूर्त हुवा करता है। जब तक ज्ञान नहीं हे जब तक प्रचंड मोहका साम्राज्य हुवा करता हे ओर जब ज्ञान हों जाया करता हे तो मोह का सूर्य अस्ताचल की और चला जाया करता है। इसी क्रम आज की आचार्य विप्रणत सागर जी महाराज को आहारदान देने का सोभाग्य सावित्री बाई कैलाशचंद जटाले परिवार को प्राप्त हुआ। शाम को आचार्य श्री के द्वारा तत्व चर्चा धर्मिक क्लास एवं आरती भक्ति सभी समाजनों की उपस्थिति में हुवे इस अवसर पर सभी समाजजन उपस्थित थे।

सुधीर बैसवार

सुधीर बैसवार वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में संवाददाता के रूप में सनावद का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले सुधीर ,सनावद की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!