Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gif

सनावद तहसील में नवीन न्यायालय भवन निर्माण की मांग

रिपोर्ट सुधीर बैसवार 

सनावद / सनावद तहसील में नवीन एवं सर्वसुविधासंपन्न न्यायालय भवन की मांग विगत कई वर्षों से की जा रही है। मौजूदा न्यायालय भवन में स्थान की कमी के कारण न्यायिक कार्यों के सुचारु संपादन में सभी पक्षों को बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा रहा है। सनावद तहसील में न्यायिक संबंधी बढ़ते कामकाज मद्देनजर भी नवीन न्यायालय भवन की आवश्यकता बड़ी शिद्दत के साथ महसूस की जा रही है।

इस तारतम्य में विधायक सचिन बिरला ने विधि एवं विधायी कार्य विभाग भोपाल के प्रमुख सचिव को पत्र प्रेषित कर सनावद तहसील में नवीन न्यायालय भवन के निर्माण की शीघ्र प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने की मांग की है।

पत्र में कहा गया कि सनावद तहसील में नवीन न्यायालय भवन की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही है। मौजूदा न्यायालय भवन में स्थान की कमी के कारण न्यायिक कार्यों के सुचारु संपादन में सभी संबंधित पक्षों को बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पत्र में विधायक ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि गत 09/12/2024 को माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर में जिला न्यायपालिका अवसंरचना समिति की बैठक में सनावद तहसील में 3 कोर्ट रूम वाले नवीन न्यायालय भवन के निर्माण हेतु 1920.12 लाख रु के प्राक्कलन को अनुशंसा सहित स्वीकृति प्रदान की गई है। माननीय मुख्य न्यायाधिपति महोदय ने भी इस प्रस्ताव पर सहमति प्रदान की है। पत्र में कहा गया है कि माननीय उच्च न्यायालय द्वारा सनावद तहसील में नवीन न्यायालय भवन निर्माण हेतु विधि एवं विधायी कार्य विभाग मप्र शासन भोपाल को विस्तृत प्रस्ताव,डीपीआर एवं प्राक्कलन प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति हेतु पूर्व में ही प्रेषित किए जा चुके हैं। विधायक ने मांग की है कि सनावद तहसील में नवीन न्यायालय भवन निर्माण के जनहितैषी प्रोजेक्ट को प्राथमिकता दी जाए और प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति शीघ्र प्रदान की जाए।

सुधीर बैसवार

सुधीर बैसवार वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में संवाददाता के रूप में सनावद का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले सुधीर ,सनावद की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!