E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमटॉप न्यूज़दुनियादेशबिहारयुवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़
Trending

मकान में आग लगने से मां बेटे की दम घुटकर मौत

घटना के कारणों की जांच कर रही पुलिस

बलिया।  जिले के गड़वार थाना क्षेत्र स्थित चिलकहर गांव से एक सोमवार सुबह एक दिल  दहलाने वाली घटना सामने आ रही है, प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के एक किराना स्टोर में भोर 2:30 बजे के करीब अज्ञात कारणों से आग लग गई, आग ने कुछ ही देर में जोड़ पकड़ लिया जिसकी तपिश छत पर सोए नीरज चौरसिया को महसूस हुई जिसके बाद उन्होंने आग को देखकर जान बचाने के लिए छत से छलांग लगा दी जिसमें उनका पैर फैक्चर हो गया, इसके बाद करीब 03.00 बजे थाना गड़वार पर डायल 112 के माध्यम से सूचना दी गई कि ग्राम चिलकहर में एक मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गयी है,  प्राप्त सूचना पर स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस टीम, ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का कार्य शुरू किया।

लेकिन बचाव किये जाने तक इस घटना में रितिका (रिंकी) पत्नी नीरज उम्र करीब 22 वर्ष, नीरज का पुत्र धीरज उम्र करीब 04 वर्ष की दम घुटने से मृत्यु हो गई जबकि नीरज चौरसिया पुत्र झूलन चौरसिया उम्र करीब 24 वर्ष घायल हो गए हैं,जिनको उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है, आग इतनी भयानक थी की सुबह 9:00 तक आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां लगी रही तब कहीं जाकर आग पर काबू पाया जा सका।

पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह ने मय फोर्स मौके का निरीक्षण किया तथा फील्ड युनिट टीम, व अन्य अधिकारीगण भी मौके पर मौजूद है, पुलिस छानबीनकर घटना के कारणों की जांच कर रही है लेकिन अभी तक आग लगने के कारणों नहीं चल पाया है।

मोईन अन्जुम

मोईन अन्जुम वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में ब्यूरो चीफ़ के रूप में बलिया (उत्तर प्रदेश) का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले मोईन, बलिया ज़िले की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!