भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कोंडागांव जिलाध्यक्ष वसीम कच्छी ने दी ईद-उल-फितर की मुबारकबाद
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के कोंडागांव जिलाध्यक्ष वसीम कच्छी ने जिलेवासियों को ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर दिली मुबारकबाद दी है।

अपने संदेश में उन्होंने कहा कि ईद-उल-फितर का त्योहार प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द का प्रतीक है। रमज़ान के पाक महीने में रखे गए रोज़े और की गई इबादतों को अल्लाह तआला कबूल फरमाए।
उन्होंने दुआ करते हुए कहा— परवरदिग़ार हम सभी के रोज़े और इबादतों को कबूल करे तथा ईद-उल-फितर और माह-ए-रमज़ान के सदक़े पूरे मुल्क में अमन, सुकून और खुशहाली अता फरमाए।
आगे उन्होंने कहा कि यह त्योहार हमें एक-दूसरे के प्रति मोहब्बत, सहयोग और इंसानियत का पैगाम देता है, साथ ही समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करता है।
अंत में उन्होंने समस्त कोंडागांव जिलेवासियों को ईद-उल-फितर की दिली मुबारकबाद देते हुए सभी के सुख, शांति और तरक्की की कामना की।