Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
यूपी

जनपद न्यायाधीश ने किया जिला कारागार झाँसी का निरीक्षण

जेल में निरुद्ध बंदियों का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण करायें: जनपद न्यायाधीश

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

झांसी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अनुपालन में जिला कारागार, झाँसी का निरीक्षण करने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त के अनुपालन में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झाँसी श्रीमती कमलेश कच्छल द्वारा जिला कारागार, झाँसी का निरीक्षण किया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झाँसी द्वारा प्रत्येक बैरेक में जाकर निरुद्ध बंदियों की समस्याओं को सुना गया और पूछा गया कि अपने वाद की पैरवी हेतु आपके पास अपना अधिवक्ता है अथवा नहीं। यदि अधिवक्ता नहीं है तो मामले की पैरवी हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झाँसी द्वारा निःशुल्क अधिवक्ता प्रदान कराया जाएगा। बंदियों से मुलाकात के दौरान पाया कि कुछ बंदियों ने जमानत के सम्बन्ध में, पेशी की तारीख, सरकारी अधिवक्ता प्रदान करने आदि के बारे में बताया, जिसके सम्बन्ध में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झाँसी द्वारा वरिष्ठ जेल अधीक्षक, जिला कारागार, झाँसी को निर्देश भी दिए कि बंदियों की समस्याओं का जल्द ही समाधान किया जाए। साथ ही माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा वरिष्ठ जेल अधीक्षक, जिला कारागार, झाँसी को यह भी निर्देश दिया गया कि जेल में निरुद्ध बंदियों का समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए, गर्मी एवं बारिश के मौसम को देखते हुए डेंगू-मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए बंदियों को सभी इन्तजाम मुहैया किए जाए।

बदलते मौसम आदि को दृष्टिगत मच्छरों के प्रकोप से भीषण बीमारियों से बचाव के इन्तजाम को भी जाँचा गया व उससे सम्बन्धित जेल प्रशासन को दिशा-निर्देश दिए गए, जिससे भीषण गर्मी के प्रकोप से बंदियों को बचाया जा सके। उन्होंने वरिष्ठ जेल अधीक्षक, जिला कारागार, झाँसी को निर्देशित किया कि जिला कारागार के अन्दर साफ-सफाई की पूरी व्यवस्था रखे और यदि कोई भी बंदी अस्वस्थ नजर आए तो उसे तुरन्त जिला कारागार के चिकित्सक को दिखाए। माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झाँसी द्वारा जिला कारागार अस्पताल की साफ-सफाई तथा कारागार अस्पताल में भर्ती बंदियों से उनकी बीमारियों एवं दवा आदि के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट झाँसी श्री सुमित परासर, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री प्रतीक त्रिपाठी, वरिष्ठ जेल अधीक्षक जिला कारागार श्री विनोद कुमार, चीफ डिफेन्स काउंसिल श्री प्रतीक समाधिया, डिप्टी डिफेन्स काउंसिल श्री अजितेन्द्र तिवारी, सहायक डिफेन्स काउंसिल श्री दीपक मणि त्रिपाठी, एस0पी0 (आर0ए0) झाँसी, जेलर, डिप्टी जेलरगण एवं समस्त जेल कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे ।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!